फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Fire technology tops the merit list

Kaithal News: मेरिट लिस्ट में फायर टेक्नालॉजी सबसे ऊपर

Wed, 31 Jul 2024 05:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 31 Jul 2024 05:03 AM IST
विज्ञापन
Fire technology tops the merit list
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने मंगलवार को चौथी मेरिट लिस्ट कम सीट अलाटमेंट जारी कर दी है। इसमें आईटीआई कैथल की 304 सीट अलाॅट की गई हैं। जानकारी के अनुसार, अंतिम मेरिट लिस्ट में फायर टेक्नालॉजी 103 तो इलेक्ट्रिशियन की मेरिट 101.20 प्रतिशत तक पहुंची है।

गौरतलब है कि आईटीआई में मिशन एडमिशन 8 जून से शुरू हो गया था। 8 से 25 जून तक ऑनलाइन आवेदन जमा करवाए गए थे। जिले में नौ राजकीय और 10 प्राइवेट आईटीआई चलाए जा रहे हैं। जिनमें करीब 5000 सीटों पर दाखिला किया जाना है। यदि कैथल के आईटीआई की बात की जाए तो यह संस्थान में ऑनलाइन आवेदन में प्रदेश में पहले स्थान पर रहा है। विभाग की ओर से 28 जून को पहली मेरिट सूची जारी की गई थी। इसमें तीन जुलाई तक का समय दिया गया था। दूसरी मेरिट सूची नौ जुलाई को जारी की गई। इसमें 17 जुलाई तक दाखिले का समय दिया गया था। मंगलवार को चौथी सूची जारी की गई। इसमें 05 अगस्त तक विद्यार्थी फिजिकल दाखिला के लिए फीस जमा करा सकते हैं।
विज्ञापन


पांच अगस्त तक फिजिकल वैरीफिकेशन ः चौथी मेरिट सूची में जिन विद्यार्थियों को सीट अलाटमेंट की गई हैं तो वे पांच अगस्त तक संबंधित आईटीआई में जाकर अपने मूल दस्तावेजों के साथ फिजिकल वेरिफिकेशन करवा सकते हैं। इसके बाद विद्यार्थी को ऑनलाइन पोर्टल पर ही छह अगस्त तक अपनी फीस जमा करवानी होगी। जो विद्यार्थी फीस जमा नहीं करवाएंगे सीट अपने आप रद्द हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रही आईटीआई कैथल की मेरिट लिस्ट
कोर्स का नाम
अधिकतम

वुड वर्क टेक्नीशियन
62.0

वायरमैन
100

वेल्डर
81.8

टर्नर
82.2

टीपीईएस 62.6

टूल्स एंड डाई
59.0

एसएसए अंग्रेजी
76.20

एसएसए हिंदी
92.40

सॉयल टेस्टिंग
72.60

आरएसी मैकेनिक
79.54

प्लंबर
74.80

पेंटर जरनल
79.80


मल्टीमीडिया
55.80

कोर्स का नाम
अधिकतम

ट्रैक्टर मैकेनिक
72.8

एमएमवी
96.6

मशीनिस्ट
77.80

इंस्टरूमेंट मैकेनिक
56.20

फिटर
91.00

फायर टेक्नोलॉजी
103.00

इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिकल
75.4

इलेक्ट्रीशियन
101.20

ड्रेस मेकिंग
72

डीएमएम
77.6

डीएमसी
91.54

सीएचएनएम 77.00

कोपा
99.60

मंगलवार को जारी चौथी मेरिट लिस्ट कम सीट अलाटमेंट में 304 सीट अलाट की गई हैं। दाखिला कमेटियों का गठन कर दिया गया है। विद्यार्थी समयबद्ध संस्थान में आकर दाखिला ले सकते हैं। सीट अलाट वाले विद्यार्थी 05 अगस्त तक डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन करवाते हुए दाखिला ले सकते हैं। -सतीश मच्छाल, आईटीआई के जिला नोडल अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed