{"_id":"5eff6d378ebc3e42ff642eab","slug":"fire-in-punjab-and-sindh-bank-kaithal-news-knl36168496","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब एंड सिंध बैंक की शाखा में लगी आग, सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब एंड सिंध बैंक की शाखा में लगी आग, सामान जला
विज्ञापन
शहर के पिहोवा चौक स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक की शाखा में आग लगई गई। बैंक के अंदर रखा काफी सामान जल गया। आसपास के दुकानदारों से आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया है। सूचना मिलने पर बैंक मैनेजर नीतिका और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। सिटी थाना एसएचओ नन्ही देवी ने पुलिस टीम के साथ मौके का मुआयना किया।
बैंक से छुट्टी के बाद घर जा चुके थे कर्मचारी :
बैंक मैनेजर नीतिका ने बताया कि शाम को बैंक की छुट्टी होने के बाद सभी कर्मचारी घर चले गए थे। इसके बाद वो भी बैंक बंद करवाकर अपने घर चली गई। कुछ समय बाद उन्हें फोन पर पता चला कि बैंक में आग लग गई है। उन्होंने बताया कि बैंक में कैश तो नहीं था, लेकिन जरूरी दस्तावेज और उपकरण थे, जो जल गए।
बैंक आने जाने का एक है रास्ता
मुख्य अग्रिशामक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि बैंक अग्रिशमन विभाग के पास होने के कारण उन्हें तुरंत घटना की सूचना मिल गई थी। उन्होंने बताया कि आग को कंट्रोल करने में करीब एक घंटे का समय लगा, क्योंकि बैंक में आने और जाने का केवल एक ही रास्ता है। वहीं बैंक के ऊपर बिल्डिंग में कुछ लोग किराये पर रह रहे थे। उन्हें फायर बिग्रेड कर्मियों ने तुरंत वहां से नीचे उतारा।