फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Fire in poultry farm, more than two thousand chicks died

Kaithal News: पोल्ट्री फार्म में आग, दो हजार से अधिक चूजे मरे

Wed, 08 May 2024 04:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 08 May 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
Fire in poultry farm, more than two thousand chicks died
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। चीका के वार्ड नंबर दो में बलबेहड़ा रोड स्थित पोल्ट्री फार्म में मंगलवार की दोपहर शार्ट सर्किट से आग लग गई। इसमें दो हजार से अधिक चूजों की जलकर मौत हो गई।
आग लगने का कारण फार्म के साथ लगे बिजली के पोल से शार्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। पोल्ट्री फार्म के मालिक अमरीक सिंह ने बताया कि उसने अपने पोल्ट्री फार्म में करीब 10 हजार चूजे रखे हुए थे। मंगलवार दोपहर फार्म के पास ही लगे बिजली के एक पोल से चिंगारी निकली और फार्म के शेड पर जा गिरी जिससे फार्म में आग लग गई।
विज्ञापन

घटना के तुरंत बाद दमकल विभाग की गाड़ी को सूचना दी, लेकिन जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाती तब तक आग से उठे धुएं से दम घुटने से दो हजार से अधिक चूजों की मौत हो गई थी। अमरीक सिंह ने कहा कि आग से उसका काफी नुकसान हुआ है। अमरीक ने प्रशासन व सरकार से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed