फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Fire in Indian Bank due to short circuit

इंडियन बैंक में शॉर्ट सर्किट से आग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 01:58 AM IST
विज्ञापन
Fire in Indian Bank due to short circuit
15-कैथल। पुरानी सब्जी मंडी स्थित ईंडियन बैंक में लगी आग व मौजूद लोगों की भीड़। - फोटो : Kaithal
कैथल। पुरानी सब्जी मंडी स्थित इंडियन बैंक में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। घटना शनिवार सुबह करीब नौ बजे की है। बैंक के बाहर निकल रही आग की लपटें देखकर हड़कंप मच गया। आसपास मौजूद लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर दो गाड़ियां पहुंची लेकिन एक गाड़ी की मदद से आग पर काबू लिया गया। घटना की सूचना बैंक मुख्यालय को भेजी गई। बैंक मुख्यालय से बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों को सूचना मिली। इससे पहले आसपास के दुकानदारों ने दमकल विभाग को सूचना दे दी थी। जब तक बैंक कर्मी पहुंचते, उससे पहले दमकल विभाग के कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझानी शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

दमकल विभाग के अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना के बाद वे टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बैंक के भीतर से धुआं निकल रहा था। उन्होंने बैंक के शटर का ताला तोड़ा और फायर एक्सक्यूसनर से बैंक से बाहर आ रही लपटों पर काबू पाया। इतने में अग्निशमन यंत्र से पानी पहुंच गया। इसके बाद आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि आग बुझाने के लिए वे विभाग की नई गाड़ी लेकर पहुंचे लेकिन वह तंग गलियां होने के कारण बैंक के पास नहीं पहुंच पाई। उन्होंने आग बुझाने के लिए पांच पाइप लाइन बिछाई और आग पर काबू पाया। इससे बैंक के बगल में एटीएम बूथ के साथ अन्य दुकानें आग की चपेट में आने से बच गईं।
विज्ञापन

बैंक के कर्मचारी सहदेव कुमार ने बताया कि बैंक में आग से बचाव के लिए यंत्र लगे हैं। धुआं या आग लगने पर सूचना सीधा मुख्यालय पहुंच जाती है। आग लगने के बाद ही ऐसा ही हुआ। उन्हें मुख्यालय से आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद वे तुरंत ही बैंक में पहुंचे और ताला खोला। बैंक के अंदर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। उनके पहुंचने से पहले ही दमकल विभाग के कर्मी अपनी गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंच गए थे। अभी बैंक में आग लगने से हुए नुकसान के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। जांच के बाद ही नुकसान के बारे में कुछ बताया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed