{"_id":"0b0d247eceeca68979b44f6a8a9832d1","slug":"fire-in-electrical-station-supply-stalled","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली घर में लगी आग, सप्लाई ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली घर में लगी आग, सप्लाई ठप
ब्यूरो/अमर उजाला कैथ्ाल
Updated Sat, 10 May 2014 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अज्ञात कारणों के चलते जाखौली बिजली घर में आग लग गई। जिसके कारण कई गांवों की बिजली आपूर्ति ठप गई।आग से बिजली घर में लगे कई फीडर जलकर राख हो गए।
33 केवी पावर हाउस में शनिवार सुबह जब बिजली आपूर्ति चल रही थी तो अचानक से एक फीडर में आग की लपटें निकलने लगी। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने निगम के उच्चाधिकारियाें और फायर बिग्रेड को घटना की सूचना दी। दमकल की गाड़ी की सहायता से कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच कर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
वहीं, निगम के अधीक्षक अभियंता एस के बंसल व एसडीओ राहुल भी मौके पर पहुंच गए तथा सब स्टेशन में जले उपकरणों को ठीक करने के लिए निगम कर्मचारियाें की ड्यूटियां लगाईं। समाचार लिखे जाने तक उपकरणों को दुुरुस्त करने के कार्य में निगम के कर्मचारी व अधिकारी जुटे हुए थे।
अधीक्षक अभियंता एस के बंसल ने बताया कि किसी छोटे जीव के उपकरणों में घुसने से यह आग लगने का आकलन किया जा रहा है। लेकिन यह कहना मुश्किल है कि किस वजह से यह आग लगी। उन्हाेंने बताया कि निगम के कर्मचारी लगे हुए है जल्द ही बिजली आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।