फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Fire department got rescue tender vehicle

Kaithal News: दमकल विभाग को मिला रेस्क्यू टेंडर वाहन

Thu, 03 Aug 2023 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 03 Aug 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Fire department got rescue tender vehicle
कुलदीप प्रजापति
विज्ञापन

कैथल। प्राकृतिक आपदा में अब लोगों को अधिक परेशानी नहीं होगी। आपदा से निपटने के लिए दमकल विभाग को रेस्क्यू टेंडर आपदा उपकरण से लैस गाड़ी मिल गई है। यह गाड़ी लगभग 75 लाख की लागत से तैयार होकर सोनीपत से

कैथल पहुंची है।

इसमें प्राकृतिक आपदा जैसे भूकंप, आग और बाढ़ में फंस जाते हैं उनको निकालने और उनके पास राहत सामग्री पहुंचाने के लिए परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

इस गाड़ी में सभी प्रकार के उपकरण है, जिनकी सहायता से लोगों को प्राकृतिक आपदा में परेशानी नहीं होगा। विदित रहे कि बीते दिनों जिले के गुहला चीका क्षेत्र में बाढ़ आई थी। बाढ़ में लोगों तक इसी गाड़ी में रखी किश्ती की सहायता से राहत सामग्री पहुंचाई गई थी।
विज्ञापन


इस गाड़ी में किश्ती, रस्सा, जनरेटर, क्रेन सिस्टम, जाल, पाइप सहित अन्य उपकरण शामिल। इनकी सहायता से प्राकृतिक आपदा में फंसे लोगों को निकाला जा सकता है। कर्मचारियों के पास अभी रेस्क्यू टेंडर गाड़ी के सभी उपकरणों का उपयोग करने का प्रशिक्षण नहीं है। जल्द ही कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने के लिए कंपनी की ओर से टीम आएगी। जो सभी उपकरणों के बारे में कर्मचारियों को जानकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदान करेगी।

दमकल विभाग के इंचार्ज सुरेंद्र कुमार ने कहा कि विभाग को प्राकृतिक उपकरणों से लैस रेस्क्यू टेंडर गाड़ी मिली है। इसकी कीमत लगभग 75 लाख रुपये है। यह गाड़ी सोनीपत से तैयार होकर कैथल पहुंची है। इसमें हर प्राकृतिक आपदा आग से लेकर बाढ़ तक से निपटने के उपकरण हैं। बीते दिनों चीका में आई बाढ़ में भी इसी गाड़ी के उपकरण किश्ती से लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाई गई थी।

उन्होंने कहा कि अभी कर्मचारियों के पास इसके सभी उपकरण चलाने का प्रशिक्षण नहीं है। जल्द ही कंपनी की ओर से सभी कर्मचारियों को आपदा रेस्क्यू गाड़ी के उपकरणों का उपयोग करने की जानकारी प्रदान की जाएगी। संवाद


जिले में दमकल गाडिय़ों संख्या हुई 22

इस समय दमकल विभाग की अग्निशमन यंत्रों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है। गुहला चीका में चार, पूंडरी में पांच, कलायत में दो, राजौंद में दो व कैथल में नौ गाडिय़ां हो गई है। जिनकी सहायता से आग की घटना होने पर तुरंत काबू पाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed