{"_id":"6a04e5cfdd095059d3079a73","slug":"fir-lodged-for-molestation-and-posting-video-on-instagram-kaithal-news-c-245-1-kht1012-149300-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: छेड़खानी व वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर डालने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: छेड़खानी व वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर डालने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। पुलिस ने कलायत थाना क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड व वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर डालने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले युवक ने चुपके से लड़की की फोटो और वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर डाल दी। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ छेड़खानी की और किसी को बताने पर अपहरण करवाने की धमकी दी। नाबालिग ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पड़ोस में रहने वाला मोनू पहले से ही रास्ते में आते-जाते समय उसके साथ छेड़खानी करता था। 12 मई को आरोपी ने उसकी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी। जब उसे इसके बारे में जानकारी मिली तो वह आरोपी के घर शिकायत करने गई। आरोप है कि वहां आरोपी ने उसके साथ दुर्व्यवहार और छेड़खानी की। नाबालिग का कहना है कि आरोपी ने उसे धमकी दी कि यदि उसने यह बात किसी को बताई तो उसका अपहरण करवा दिया जाएगा। नाबालिग ने परिवार के साथ मिलकर कलायत थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
कलायत थाना के एसएचओ सुभाष चंद्र ने बताया क मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और आईटी एक्ट की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सोशल मीडिया पर अपलोड की गई सामग्री की भी पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
कलायत थाना के एसएचओ सुभाष चंद्र ने बताया क मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और आईटी एक्ट की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सोशल मीडिया पर अपलोड की गई सामग्री की भी पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन