फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   FIR lodged against SDO and JE of Electricity Corporation for demanding bribe on Anil Vij's orders

Kaithal News: बिजली निगम एसडीओ और जेई पर रिश्वत मांगने का मामला, अनिल विज के आदेश पर एफआईआर दर्ज

Sun, 19 Oct 2025 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 19 Oct 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged against SDO and JE of Electricity Corporation for demanding bribe on Anil Vij's orders
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




कैथल। हरियाणा के ऊर्जा और बिजली मंत्री अनिल विज के आदेश पर बिजली निगम गुहला सब डिवीजन के एसडीओ और जेई के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। अधिकारियों पर आरोप है कि उन्होंने एक पोल्ट्री फार्म संचालक से बिजली कनेक्शन देने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये रिश्वत मांगी।



शिकायतकर्ता बलविंद्र सिंह ने 10 अक्तूबर को कैथल में हुई ग्रीवांस कमेटी की बैठक में यह शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने गांव हेमू माजरा के पास खेतों में पोल्ट्री फार्म स्थापित किया है और उसके लिए बिजली कनेक्शन लेना चाहते थे। अधिकारियों ने कनेक्शन देने के लिए उनसे डेढ़ लाख रुपये मांगें। बलविंद्र सिंह ने रुपये देने से इन्कार कर दिया और ग्रीवांस कमेटी के सामने शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन




मंत्री अनिल विज ने मामले की त्वरित जांच के आदेश दिए। इसके बाद निगम के एसडीओ राहुल यादव और जेई जसवंत सिंह गोदारा के खिलाफ केस दर्ज किया गया।



गुहला थाना के एसएचओ सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच जारी है और उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed