{"_id":"66907cc46e3a4f76d402e8e4","slug":"fine-will-be-imposed-for-cleaning-haystacks-kaithal-news-c-18-1-knl1004-428923-2024-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: फूस वाली ढेरी को साफ करने पर लगेगा जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: फूस वाली ढेरी को साफ करने पर लगेगा जुर्माना
Fri, 12 Jul 2024 06:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 12 Jul 2024 06:16 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। नई मंडी स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में वीरवार को मंडी से फसल खरीद कर भागने वालों व मंडी की विभिन्न समस्याओं के संदर्भ में बैठक की गई। बैठक में उपस्थित आढ़तियों ने मंडी में से किसानों की फसल खरीद कर आढ़तियों के पैसे लेकर भागने वालों पर कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही तय किया गया फूस वाली ढेरी को साफ करने पर जुर्माना लगाया जाएगा।
मंडी में अधिक फूंस वाली फसल पर कड़ा निर्णय लिया गया। फैसला लिया गया कि प्रत्येक आढ़ती अपने किसानों को बताए कि मंडी एसोसिएशन ने ऐसी ढेरियों की सफाई पर प्रतिबंध लगाते हुए बिकने पर रोक लगाई है और उन्हें अपनी ढेरी वापस उठाकर ले जानी होगी। कहा गया कि यदि कोई आढ़ती फूस वाली ढेरी को साफ करता हुआ मिला तो उस पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है। कमेटी से भी ऐसी ढेरियों पर रोक लगाने की मांग की जाएगी।
आढ़तियों ने बताया कि आरएन राइस मिल मालिक मांगे राम, किसान राइस मिल मालिक तरसेम, सुशील आदि, मस्ताना फूडस, हरी दास उर्फ दास, एसडी राइस आदि अनेक आढ़तियों के पैसे मारकर या तो फरार हैं या फिर कैथल में ही खुले घूम रहे है। इन पर मंडी को कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
बैठक की अध्यक्षता करते हुए नई मंडी प्रधान रामकुमार गर्ग ने बताया कि जल्दी ही मंडी में कई वर्ष से खराब सीवरेज की जगह नई सीवरेज पाइपलाइन बनाई जाएगी। इसके साथ ही मंदिर के आगे वाले शेड भी नया बनाया जाएगा। इस मौके पर आढ़तियों की इस मांग पर एक 14 सदस्यों की कमेटी बनाई। इसका प्रधान भी मंडी प्रधान रामकुमार गर्ग को बनाया गया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि यदि आगे मंडी प्रधान बदलता है तो भी ये ही इस कमेटी की अध्यक्षता करते रहेंगे और नए प्रधान को उसमें शामिल कर लिया जाएगा।
कमेटी में रामकुमार गर्ग अध्यक्ष, देवी मोहन से मोहन लाल, मित्तल सेल्ज से मोहन लाल, अन्नपूर्णा ग्रेन से चंद्र भान, बनारसी विनोद से विनोद कुमार, मान ट्रेडिंग़ कंपनी से जय हिकशन मान, कुड़ा नरसी से पवन कुमार काटड़ा, बिंडर ट्रेडि़ंग से बलविंद्र सिंह, सुनील राजेश से पूर्व प्रधान कृष्ण मित्तल, सीता राम बाबू राम से राजीव लाटका, चंद राम नारायण से राम नारायण, ओमप्रकाश ईश्वर चंद से ईश्वर जैन, जगदीश राय सुरेश कुमार से जगदीश चंद सदस्य के तौर पर शामिल है। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि इनको हर बैठक में शामिल होना जरूरी होगा। बैठक में कमेटी सदस्यों के अलावा, मोहन लाल बंसल, अशोक गर्ग, दीप चंद, धनी राम, राजीव, अमित कुमार आदि अनेक आढ़ती मौजूद रहे।