{"_id":"66a199696d4f82dda50ffa96","slug":"fine-of-rs-100-every-day-from-today-kaithal-news-c-18-1-knl1004-437820-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: आज से हर रोज 100 रुपये जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: आज से हर रोज 100 रुपये जुर्माना
Thu, 25 Jul 2024 05:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 25 Jul 2024 05:46 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। मिशन एडमिशन के तहत जिलेभर के कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया अब अंतिम चरणों में है। अब उच्चतर विभाग के शेड्यूल के तहत 30 जुलाई तक 100 रुपये लेट फीस के तहत बची हुई सीटों पर दाखिले किए जाएंगे।
गौरतलब है कि आरकेएसडी पीजी कॉलेज के सुबह के सत्र में तो सीटें भरी जा चुकी हैं। अब केवल सायंकालीन सत्र में ही दो दिन तक दाखिले होंगे। आरकेएसडी कॉलेज के सभी स्नातक कार्यक्रमों में विद्यार्थियों की बढ़ती पसंद को ध्यान में रखते हुए कॉलेज 10 प्रतिशत अतिरिक्त सीटें लाने का प्रयास किया जा रहा है क्योंकि कॉलेज को बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (बीसीए) कार्यक्रम की एक अतिरिक्त इकाई की अनुमति पहले ही मिल चुकी है।
ऐसे में विद्यार्थियों को सलाह दी जा रही है कि वे अपने दाखिला फार्म जमा करवाने के लिए बीसीए के इंचार्ज डॉ. गगन मित्तल से संपर्क करें। साथ ही स्नातकोत्तर कार्यक्रमों की पंजीकरण प्रक्रिया भी चल रही है। इसकी अंतिम तिथि 25 जुलाई है। यदि अंतिम तिथि नहीं बढ़ाई जाती है तो उम्मीद है कि पीजी कार्यक्रमों की पहली मेरिट सूची 28 जुलाई तक जारी हो जाएगी, हालांकि उच्च शिक्षा विभाग, पंचकूला की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
विज्ञापन
साथ ही कॉलेज के शाम के सत्र में दाखिले भी सुचारू रूप से चल रहे हैं और शाम के सत्र के प्रभारी प्रिंसिपल डॉ. हरिंद्र गुप्ता ने कहा कि विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे शाम के कॉलेज में चालान बनाने के लिए कॉलेज के शाम के सत्र भवन के कंप्यूटर लैब चार में जाएं।
प्राचार्य डॉ. संजय गोयल ने बताया कि नए शैक्षणिक सत्र की कक्षाओं के लिए समय सारिणी तैयार है तथा सभी आवश्यक प्रबंध कर लिए गए हैं।
उन्होंने बताया कि 26 जुलाई को कॉलेज के मुख्य हॉल में छात्र प्रेरणा कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा, ताकि नए विद्यार्थियों को उनके पाठ्यक्रम, समय सारिणी तथा कॉलेज में उपलब्ध अन्य सभी सुविधाओं के बारे में जानकारी दी जा सके।
आईजी कॉलेज में हवन के साथ नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ ः आईजी महिला कॉलेज में हवन के साथ नए शैक्षणिक सत्र (2024-2025) का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में इमीग्रेशन डिपार्टमेंट के सुपरीडेंडेंट इंजीनियर मंगतराम गर्ग यजमान के रूप में ने शिरकत की।
गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में नवनीत गोयल उपस्थित रहे। सर्वप्रथम मुख्यअतिथि ने कॉलेज की संस्थापिकाओम प्रभा जैन की प्रतिमा पर माल्यार्पण की। इसके बाद उन्होंने दीपदान कर गायत्री मंत्र के उच्चारण के साथ हवन में आहुतियां डालीं।
संगीत विभाग की छात्राओं की ओर से सुंदर भजन से रंगारंग कार्यक्रम का आगाज किया। महिला महाविद्यालय समिति के प्रधान जगदीश बहादुर खुरानिया ने मुख्यअतिथि व गेस्ट ऑफ ऑनर का कॉलेज में पहुंचने पर स्वागत किया व छात्राओं एवं प्राध्यापकों को नए सत्र की बधाई दी। कहा कि अपने लक्ष्य को सार्थक करने के लिए कड़ी मेहनत करें तो सफलता हमेशा आपके कदमों में होगी।
कॉलेज प्रबंधक समिति के प्रधान रामबहादुर खुरानिया ने मुख्या अतिथि का अपने क़ीमती समय में से कुछ समय कॉलेज के लिए निकलने पर धन्यवाद किया। प्रबंधक समिति के महासचिव नरेंद्र मिगलानी ने छात्राओं को नए सत्र के शुभारंभ पर बधाई दी। प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग व सायंकालीन सत्र की प्राचार्या प्रभारी श्वेता तंवर ने सभी का नए सत्र के शुभारंभ पर कॉलेज आगमन पर स्वागत किया। अंत में मुख्यातिथि व मैनेजमेंट द्वारा सत्र 2023-24 में विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं व सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर उपप्रधान सुभाष शर्मा , प्रबंधक समिति के जरनल सेक्रेटरी नरेंद्र मिगलानी, संयुक्त सचिव सतीश चावला, नरसी मित्तल, इंद्रजीत सरदाना, पुनीत गुप्ता, नरेश गुप्ता, सुभाष गोयल, बाबू राम मंगला, राजीव लाटका, सोम प्रकाश मंगल आदि मौजूद थे।
—