फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   fight

जिला जेल में दो विचाराधीन बंदियों पर लोहे की पत्ती से हमला कर किया घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
fight
। जिला जेल में आपसी कहासुनी को लेकर कैदियों और बंदियों के बीच झगड़ा हो गया। जिसमें एक कैदी और विचाराधीन बंदी ने मिलकर दूसरे विचाराधीन बंदी पर लोहे की नुकीली पत्ती से हमला कर घायल कर दिया। बचाव में एक अन्य विचाराधीन बंदी पर आरोपियों ने उसी पत्ती से वार किए। इस घटना में दोनों बंदी घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही जेल अधीक्षक ने तुरंत सिटी थाना में इस मामले की शिकायत दर्ज करवाई और घायलों को पहले जेल में ही प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। वहां से उपचार के बाद उन्हें फिर वापस जेल में भेज दिया। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जिला जेल डीएसपी सुरेंद्र कुमार ने सिटी थाना में दी शिकायत में बताया कि सात सितंबर को जेल में बंद कैदी पाई निवासी सुमित व विचाराधीन बंदी सुनील ने बंदी संजय हरिपुरा से झगड़ा कर लिया। झगड़े के चलते आरोपियों ने संजय पर लोहे की पत्ती से हमला करके उसके गले की दाई तरफ व दायें हाथ पर चोटे पहुंचाई। इस बीच झगड़े को छुड़वाने आए सोहन प्योदा पर भी पत्ती से हमला कर दिया। इन दोनों बंदियों को जेल चिकित्सक अधिकारी द्वारा उचित इलाज को सिविल अस्पताल रेफर किया गया व एमएलआर काटी गई। झगड़े की सीसीटीवी फुटेज सिटी पुलिस को जारी करते हुए उन्होंने दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

मामले में सिटी थाना एसएचओ अमित कुमार ने बताया कि पुलिस को जेल में हुई घटना के बार में सूचना मिली थी। जेल अधिकारियों की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज व अन्य आधार पर मामले की आगामी जांच की जा रही है। जांच में जो सामने आएगा, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed