{"_id":"69ea6c68c0c2a6b1e801d834","slug":"fifty-students-were-selected-for-ncc-kaithal-news-c-245-1-kht1013-148356-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पचास विद्यार्थियों का एनसीसी में किया चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पचास विद्यार्थियों का एनसीसी में किया चयन
Fri, 24 Apr 2026 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 24 Apr 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
एनसीसी चयन प्रक्रिया के दौरान मेडिकल जांच व फिजिकल टेस्ट में भाग लेते विद्यार्थी।
संवाद न्यूज एजेंसी
राजौंद। जाखौली गांव स्थित आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ एनसीसी चयन प्रक्रिया उत्साहपूर्वक संपन्न हुई। इस दौरान कुल 50 विद्यार्थियों का चयन कर उन्हें एनसीसी कैडेट के रूप में शामिल किया गया। चयन को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह और जोश देखने को मिला।
चयनित कैडेट्स के लिए विद्यालय परिसर में विशेष मेडिकल चेकअप और फिजिकल फिटनेस परीक्षण आयोजित किया गया। इस दौरान कैप्टन नरेंद्र सिंह और हवलदार देवेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उन्हें शारीरिक रूप से मजबूत व अनुशासित बनने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने बताया कि एनसीसी केवल एक गतिविधि नहीं, बल्कि जीवन में सफलता का मजबूत आधार है, जो युवाओं में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और राष्ट्र सेवा की भावना विकसित करता है। कार्यक्रम का निरीक्षण सीटीओ करम सिंह ने किया। प्राचार्य ओ.पी. शर्मा ने संबोधन में नैतिक मूल्यों, अनुशासन पर विशेष जोर दिया।