फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Fifth grader Roshni got first place

Kaithal News: पांचवीं की छात्रा रोशनी को पहला स्थान

Sat, 29 Mar 2025 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 29 Mar 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Fifth grader Roshni got first place
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जाखौली अड्डा स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को जूनियर रेडक्राॅस व शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में पेंटिंग प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें राजकीय माडल संस्कृति प्राथमिक पाठशाला जाखौली अड्डा में कक्षा पांच की छात्रा रोशनी ने प्रथम स्थान हासिल किया।

कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि खंड शिक्षा अधिकारी नरेश कुमार व बीआरसी संजय शर्मा रहे। यह प्रतियोगिता दो वर्गों में कक्षा तीन से पांच और छह से आठ में हुई। पेंटिंग प्रतियोगिता के कक्षा तीन से पांच वर्ग में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विषय पर प्रतियोगिता में राजकीय माडल संस्कृति प्राथमिक पाठशाला जाखौली अड्डा में कक्षा पांच की छात्रा रोशनी ने प्रथम स्थान हासिल किया। पर्यावरण विषय पर बनाई अपनी पेंटिंग के दम पर राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला पूंडरी की चौथी कक्षा की छात्रा अवनि सैनी ने दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ विषय पर पेंटिंग बनाते हुए राजकीय प्राथमिक पाठशाला ग्याेंग की पांचवीं कक्षा की छात्रा आंचल तीसरे स्थान पर रही। कक्षा छह से आठ के वर्ग में हुई प्रतियोगिता में पर्यावरण विषय पर बनाई पेंटिंग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शेरगढ़ की आठवीं कक्षा की छात्रा रितिका ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे स्थान पर राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैथल की सातवीं कक्षा की छात्रा शालिनी रही। उसने नशा मुक्ति पर पेंटिंग बनाई। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैलरम की आठवीं कक्षा की छात्रा पायल बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ विषय पर बनाई पेंटिंग के आधार पर तीसरे स्थान पर रही।

कार्यक्रम में जिले से लगभग 90 प्रतिभागियों ने भाग लिया। उन्होंने आज के ज्वलंत मुद्दों नशा मुक्ति, पर्यावरण सुरक्षा, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, रक्तदान पर सुंदर पेंटिंग बना सबको प्रभावित किया। जिला जेआरसी कोऑर्डिनेटर अंजू शर्मा ने प्रतियोगिताओं का संचालन किया।





उन्होंने रेडक्रास महासचिव मुकेश अग्रवाल, राज्य जेआरसी कोआर्डिनेटर रामाशीष मंडल, फील्ड आफिसर विनीत गाबा और जिला रेडक्रॉस सचिव रामजी लाल का आभार व्यक्त किया।


इस मौके पर जिला जेआरसी डीलिंग राजेश कुमार, पुरुषोत्तम शर्मा, जेआरसी कांउसलर पंकज सेतिया, अनिल कुमार, मीनाक्षी, प्रियंका खुराना, सुमन देवी, राजेश कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed