फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   festival of lights celebrated with pomp

धूमधाम से मनाया दीपों का पर्व

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
festival of lights celebrated with pomp
festival of lights celebrated with pomp - फोटो : Kaithal
दीपों का पर्व दीपावली नगर व आसपास के क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया। दिन भर बाजारों में महिलाओं, बच्चों व युवाओं ने जमकर खरीदारी की। रंग बिरंगी चीनी लड़ियां दुकानों पर रखी तो रही, लेकिन इस बार इनके प्रति लोगों में कम रुझान रहा। आतिशबाजी चलाने पर प्रतिबंध लगाए जाने के चलते इसका भी शोर पूर्व की अपेक्षा बहुत ही कम सुनाई दिया। ऐसे बहुत से दुकानदार इस बार देखे जो पूर्व में पटाखे बेचते थे, लेकिन इस बार वे बिक्री के लिए सामान ही नहीं लाए। लोग आतिशबाजी खरीदने के लिए इधर-उधर घूमते देखे गए। संवाद
विज्ञापन

क्षेत्र में दीपावली पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। घरों को सजाकर लोगों ने खूब आतिशबाजी चलाई। विधि विधान से मां लक्ष्मी की पूजा की। देर शाम घरों को सजाकर धन व वैभव की वृद्धि की कामना हुई। प्रशासन के आदेशों को दरकिनार कर लोगों ने खासकर गांवों में जमकर पटाखे छोड़े। हालांकि पुलिस कस्बे से पटाखे की दुकानों पर गश्त करते व उनके पटाखों को समेटते भी दिखी लेकिन फिर भी कस्बे में खूब पटाखे बिके। लोगों का कहना था कि साल में एक बार ही त्योहार आता है और उसी खुशी के त्योहार पर प्रशासन व कोर्ट पाबंदी लगा देते हैं। लोगों का कहना है कि बिना आतिशबाजी व पटाखों के कैसी दिवाली। संवाद
विज्ञापन

दीपों का त्यौहार दीपावली नगर व आसपास के गांवों में मनाया गया। दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में बाजारों में चहल-पहल पिछले वर्ष की अपेक्षा काफी कम दिखाई दी। वहीं नगर में चाइनीज लड़ियां भी न के बराबर थी। लोगों ने अब की बार ज्यादातर मिट्टी के दीए ही जलाए। नगर के पूरे बाजार दुल्हन की तरह सजे हुए थे। दीपावली के दिन लोगों के एक दूसरे को बधाई दी। हलवाई की दुकानों पर अब की बार वह रौनक नही दिखाई दी। दुकानदारों का कहना था कि धान की सीजन लेट होने के कारण अब की बार लोगों ने बहुत कम खरीददारी की। सायं के समय लोगों ने दीपावली पूजन के दौरान लक्ष्मी, गणेश की पूजा कर घर में सुख शांति की कामना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed