{"_id":"687fdf404e227ccafd0a1bf9","slug":"female-foeticide-is-a-heinous-crime-dr-rajiv-kaithal-news-c-18-1-knl1004-698535-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्या भ्रूण हत्या जघन्य अपराध : डॉ. राजीव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्या भ्रूण हत्या जघन्य अपराध : डॉ. राजीव
Wed, 23 Jul 2025 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 23 Jul 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत। प्रसव पूर्व लिंग जांच और कन्या भ्रूण हत्या जैसे अपराध न केवल कानूनन दंडनीय हैं, बल्कि यह समाज के नैतिक ढांचे को भी चोट पहुंचाते हैं। उपमंडल नागरिक अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव मित्तल ने ब्लॉक स्तरीय बैठक में कहा कि ऐसे मामलों में संलिप्त पाए गए व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डॉ. मित्तल ने निर्देश दिए कि जिन गांवों में यह अनुपात 900 से कम है, वहां संबंधित कर्मचारियों की जवाबदेही तय की जाए। बैठक में डॉ. कपिल, और डॉ. साहिल के साथ वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी निर्मला और सुमित्रा, स्वास्थ्य निरीक्षक सुरेश कुमार, देवी रानी ने भी विचार साझा किए। संवाद