फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Female accused arrested in murder case

Kaithal News: हत्या के मामले में महिला आरोपी काबू

Sun, 12 Nov 2023 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 12 Nov 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
Female accused arrested in murder case
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। रसीना गांव में कस्सी से वार कर एक व्यक्ति का जीवन समाप्त करने के मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर महिला आरोपी रसीना निवासी कमलेश उर्फ कमला को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि रसीना निवासी मीनाक्षी की शिकायत के अनुसार उनके परिवार की उसके पति के चाचा के लड़के अमन के साथ अनबन रहती थी। दो अक्तूबर को उसकी सास दयालो का देहांत हो गया था और घर पर रिश्तेदारों का आना-जाना लगा हुआ था।
विज्ञापन


आठ अक्तूबर कि शाम करीब नौ बजे उनके घर आई अमन की मां कमला को उसने कहा कि चाची आज आप खाना खाने नहीं आई, इस पर कमला ने कहा कि हम तुम्हारे साथ कोई रिश्ता नहीं रखते और वह अपशब्द कहते हुए गली में आ गई। गली में मीनाक्षी और उसका पति धर्मबीर चाची को समझाने लगे। इतनी देर में पीछे से हाथ में कस्सी उठाए आए अमन ने धर्मबीर के सिर पर कस्सी से वार कर दिया। इससे धर्मबीर बेहोश होकर गली में गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अमन व उसकी मां मौके से फरार हो गए। घायल धर्मबीर को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल कैथल ले जाया गया, जहां उसको ज्यादा चोट होने के कारण डॉक्टरों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पीजीआई में इलाज के दौरान नौ नवंबर को धर्मबीर की मौत हो गई।


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मामले में हत्या की धारा जोड़ते हुए आगामी जांच की गई। मामले में पहले ही आरोपी अमन को गिरफ्तार किया जा चुका है। महिला आरोपी को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed