फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Fear of spreading diseases due to dirty water supply

गंदे पानी की आपूर्ति से बीमारियां फैलने का डर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 02:42 AM IST
विज्ञापन
Fear of spreading diseases due to dirty water supply
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ढांड। जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से गांव चंदलाना में बिछाई गई पीने के पानी की पाइप लाइन जगह-जगह से लीक हो रही है। इससे ग्रामीणों को गंदा पानी पीने को मजबूर होना पड़ रहा है। वहीं गंदा पानी पीने से ग्रामीणोें बीमारियां फैलने का डर सता रहा है।
ग्रामीण अश्वनी, साहिल कुमार, मोहित, रजत कुमार, सचिन, वेद प्रकाश, हर्ष, सुभाष चंद, जोगिंद्र, राज कुमार ने बताया कि पीने की पाइप लाइन गलियों में अनेक जगह से लीक हो रही है। लीकेज के चलते घरों गंदा पानी आ रहा है। मजबूरन उन्हें गंदा पानी पीन पड़ रहा है। क्योंकि इसके अलावा उनके पास कोई अन्य विकल्प भी नहीं है।
विज्ञापन

ग्रामीणोें ने बताया कि गांव के चारों ओर गंदे नाले के साथ वर्षों पहले पाइप लाइन बिछाई गई थी। पाइप लाइन काफी पुरानी हो चुकी है। लीक होने से नाले का गंदा पानी पाइप लाइन चला जाता है। गंदा पानी के पीने से गांव में महामारी फैलने का भी अंदेशा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाइप लाइन बदलने के लिए विभाग के अधिकारियों को कई बार गुहार लगा चुके है।अधिकारी उनकी बात सुनने को तैयार ही नहीं है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि लीक पाइप लाइन को ठीक करवाकर उन्हें स्वच्छ जल मुहैया करवाया जाए। ग्राम सचिव संजय वालिया ने बताया कि उनके संज्ञान में समस्या आई है। शीघ्र ही लीकेज को ठीक करवा दिया जाएगा। भविष्य में ग्रामीणों को किसी प्रकार की समस्या नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed