फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Fear of disease due to dirt in the lake

Kaithal News: झील में गंदगी से बीमारी का डर

Mon, 30 Dec 2024 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 30 Dec 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
Fear of disease due to dirt in the lake
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर के जवाहर पार्क में बनी विद्क्यार झील में गंदगी का आलम है। इस कारण यहां पर सैर करने वाले लोगों में बीमारियां फैलने का भय है। इस झील में सफाई के लिए नगर परिषद की ओर से 20 लाख रुपये की राशि खर्च की जाती है। बावजूद इसके सुधार नहीं हुआ।

नगर परिषद ने कुछ समय पहले ही सफाई करवाई थी। इसके कुछ समय बाद ही झील में फिर से गंदगी फैली है। गौरतलब है कि पवित्र तीर्थ के रूप में चिह्नित बिद्क्यार झील 16 मंदिरों से घिरा हुआ है।
विज्ञापन


शहर के बीचों-बीच स्थित विदक्यार तीर्थ की झील का पानी सड़ चुका है। हर तरफ गंदगी पसरी है। पौराणिक महत्व रखने वाली इस झील में पॉलिथीन और गंदगी तैरते हुए नजर आती है। झील के बीचों-बीच भगवान शिव की प्रतिमा है। यह भी झील में तैरती गंदगी से घिर चुकी है। उस पर नगर परिषद के अधिकारियों ने अचंभा किया है कि पानी गंदा कैसे हो गया। सफाई तो नियमित रूप से होती है, जबकि झील की हालत देख कर कोई भी बता देगा कि महीनों से यहां किसी ने सुध नहीं ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह और शाम के समय सैकड़ों की संख्या में लोग यहां सैर करने के लिए पहुंचते हैं। हनुमान मंदिर हो बाबा शाह कमाल की दरगाह। दोनों तरफ तो झील के पानी में गंदगी ही गंदगी दिखाई देती है। पानी सड़ने से बीमारियां फैल रही है। वहीं यहां अवैध रूप से कचरा प्वाइंट बनाया हुआ है। पुल के पास फलों की रेहड़ी लगाने वाले व अन्य आसपास के दुकानदार यहां गंदगी डालते हैं।

कई-कई दिनों तक यहां गंदगी के ढेर लगे रहते हैं। नगर परिषद का कार्यालय यहां से कुछ ही दूरी पर है। यहां से नप अधिकारियों का भी आना-जाना लगा रहता है, इसके बावजूद झील के आसपास फैली गंदगी व गंदा हो चुका पानी किसी को नजर नहीं आ रहा है। विदक्यार झील में बोटिग भी बंद पड़ी हुई है।



ऐसा नहीं है कि विद्क्यार झील में सफाई नहीं करवाई जाती। झील में नियमित रूप से सफाई करवाई जाती है। इसके लिए एक एजेंसी को सफाई के लिए 20 लाख रुपये का टेंडर भी जारी किया गया है। यदि किसी प्रकार की कोई कमी है तो उसे जल्द दूर करवाया जाएगा। - कुलदीप मलिक, ईओ, कैथल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed