फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Fear of Chinese Majhe again

Kaithal News: चाइनीज माझे का फिर से खौफ

Thu, 25 Jul 2024 06:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 25 Jul 2024 06:14 AM IST
विज्ञापन
Fear of Chinese Majhe again
जितेंद्र पांचाल
विज्ञापन

कैथल। सावन माह के साथ ही त्योहारों का सीजन भी शुरू हो चुका है। ऐसे में पतंग उड़ाने के लिए शहर के बाजारों में चाइनीज डोर अर्थात मांझा भी बड़ी मात्रा में पहुंच गया है। पतंगबाजी के शौकीन इसका ध्यान रखें कि यह पक्षियों संग इंसानों की भी जान का दुश्मन है।

गौरतलब है कि दुर्घटनाओं का पर्याय माने जाने वाले चाइनीज डोर की बिक्री प्रतिबंधित है, लेकिन इस समय अधिकारियों की अनदेखी के चलते बाजारों में खुलेआम इस मांझे की बिक्री जारी है। आमजन के साथ-साथ पशु-पक्षियों के लिए खतरनाक इस डोर को बेचने वालों के खिलाफ प्रबंधन कोई सख्ती नहीं दिखा रहा है।
विज्ञापन


विशेषकर सावन माह के शुरू होने और तीज के त्योहार तक इसकी बिक्री अधिक होती है। पतंगों का बाजार सज जाता है। इस बार भी पतंगों का बाजार सज गया है और दुकानदार धड़ल्ले से चाइनीज माझा स्टॉल लगाकर बेच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चाइनीज डोर सामान्य धागे की अपेक्षा कई गुणा मजबूत होती है। इसलिए युवा व बच्चे पतंग उड़ाने में इसका प्रयोग ज्यादा करते हैं ताकि यह आसानी से न टूटे। दुकानदार भी बच्चों को चाइनीज डोर के प्रति आकर्षित करते हैं। हर साल जींद रोड आरओबी पतंग के चाइनीज मांझा से होने वाले हादसों का हॉट स्पाट बनता है। यहां पर सबसे अधिक दो पहिया वाहन चालक घायल होते हैं। किसी के हाथ तो किसी के गर्दन पर माझा से कट लगता है

हर बार होते हैं दर्जनों हादसे ः प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की चपेट में आने के कारण हर वर्ष दर्जनों की संख्या में लोग घायल हो जाते हैं। मांझे से किसी की गर्दन कट जाती है तो किसी के हाथ और पैर के अलावा चेहरे पर गहरे घाव हो जाते हैं। लोगों का कहना है संबंधित अधिकारी हादसा होने के बाद चेतते हैं। संवाद

चाइनीज माझा बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके तहत जिला प्रशासन के आदेशों पर जल्द ही एक विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसमें जांच की जाएगी, यदि कोई दुकानदार चाइनीज माझा बेचता पाया गया तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। -कुलदीप मलिक, ईओ, नगर परिषद, कैथल।

पुराना घाव...
दो वर्ष पहले मोटरसाइकिल पर जाते समय मेरे बच्चे चैतन्य के गले पर चाइनीज डोर के कारण कट लग गया था। अगले वर्ष भी आंख के पास कट लग गया। इसको लेकर व तत्कालीन डीसी से भी मिले थे और रोक लगाने की मांग की थी। इस समय तो रोक लग गई, लेकिन अब फिर से डोर धड़ल्ले से बिक रही है। वर्ष 2021 में चाइनीज डोर के कारण एक पुलिस कर्मी की नाक पर भी कट लग गया था। इसलिए सरकार को इस चाइनीज डोर पर पूर्ण प्रतिबंध लगाना चाहिए। हर वर्ष इस प्रकार की घटनाएं होती हैं, लेकिन प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा। - पुनीत मल्होत्रा, शहरवासी
चाइनीज डोर पर रोक लगनी चाहिए। बिक्री करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इससे घायल हुए व्यक्ति की जान पर बन आती है। इसे देखते हुए प्रशासन को ऐसे दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। - अमित सीकरी, शहरवासी


शहरवासी प्रदीप ने बताया कि कि वह पिछले साल लघु सचिवालय की ओर से ढांड रोड पर जा रहे थे। रास्ते में गले में मांझा उलझ गया। इससे गला चिर गया था। उनके साथ कुछ साथी थे, जिन्होंने उसे निजी अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed