फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Father's shadow taken away from daughters

Kaithal News: बेटियों से छिना पिता का साया

Sat, 08 Jun 2024 05:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 08 Jun 2024 05:31 AM IST
विज्ञापन
Father's shadow taken away from daughters
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी/कैथल। पूंडरी स्थित ऑयल मिल में हुए हादसे ने तीन बेटियों के पिता व एक परिवार में भाइयों से उसकी भाई की जान लील ली। हादसे का शिकार हुए बरसाना निवासी 42 वर्षीय जसवंत उर्फ माला व पूंडरी निवासी 36 वर्षीय पवन उर्फ विक्की सैनी पिछले कई सालों से इस ऑयल मिल में काम कर रहे थे।

शुक्रवार को उनके साथ ऐसा हादसा होगा, परिजनों को बिल्कुल भी अंदेशा नहीं था। पुलिस को दी गई शिकायत में पवन के छोटे भाई विवेक ने ऑयल मिल के मालिक पर यह भी आरोप लगाया है कि मृतकों का ऑयल मिल में टैंक सफाई का काम न होकर यहां पर पैकिंग से जुड़ा हुआ काम था। परिजनों ने आरोप लगाया है कि यदि मालिक उन्हें यह काम न सौंपता तो हादसा ही न होता।
विज्ञापन


विवेक ने बताया कि वे तीन भाई हैं। बड़े भाई पवन सैनी उर्फ़ विक्की की तीन बेटियां हैं। बड़ी बेटी की आयु लगभग आठ वर्ष की है। पवन यहां पर कई वर्षों से नौकरी कर जैसे-तैसे अपने परिवार का गुजर बसर कर रहा था। हर रोज़ की तरह समय पर अपने काम पर गया परंतु अब वह कभी लौटकर नहीं आ सकेगा। पवन सैनी पत्नी व बेटियों के साथ रहता था। पवन के मां बाप का निधन हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि पवन की पत्नी छुट्टियों में अपने मायके गई हुई थी। जैसे ही उसकी पत्नी को इस हादसे की जानकारी मिली तो उसे झटका लगा और वह सुबह ही पूंडरी वापस लौटी। यहीं नहीं दोपहर तक मृतक पवन की पत्नी को पवन की मौत की कोई जानकारी नहीं दी गई। पवन के घर पहुंचे हर व्यक्ति की आंखों में आंसू है। पवन अपनी बेटियों का पालन पोषण करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा था। बड़ी बेटी कुछ महीने पहले कराटे में पदक भी जीतकर लाई थी।


पवन अक्सर कहता था कि उसकी बेटियां फोगाट बहनों की तरह एक दिन कस्बा पूंडरी सहित पूरे क्षेत्र का नाम पूरे देश में रोशन करेंगी।

मजदूरी करके जसवंत

कर रहा था जीवनयापन

बरसना निवासी मृतक जसवंत गांव बरसाना के गरीब परिवार का साधारण लड़का था। ऑयल मिल पर मजदूरी कर जीवन यापन कर रहा था। जसवंत अपने काम से मतलब रखने वाला युवक था। आज के आधुनिक युग में भी वह साधारण प्रवृत्ति का इंसान था। जसवंत तीन भाइयों में मझला था और अविवाहित था। जसवंत के परिवार में तीन भाई हैं। जसवंत से अलग एक बड़ा और एक छोटा भाई विवाहित है। ये सभी अलग-अलग अपने परिवार के साथ रहते हैं। सभी मजदूरी करते हैं। केवल जसवंत ही अविवाहित था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed