फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Father and daughter injured in road accident die

Kaithal News: सड़क हादसे में घायल पिता-पुत्री की मौत

Tue, 05 Nov 2024 04:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 05 Nov 2024 04:10 AM IST
विज्ञापन
Father and daughter injured in road accident die
पाई/ कैथल। गांव पाई में रविवार को तेज रफ्तार कार की टक्कर से सड़क हादसे में घायल हुए पिता और पुत्री की सोमवार को मौत हो गई। इस संबंध में पुलिस ने मृतक के चाचा की शिकायत पर आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव पाई निवासी रामफल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शाम करीब चार बजे अपने खेत में जा रहा था। इस दौरान धर्मकांटे के पास एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी पर जा रहे उसके 25 वर्षीय भतीजा बिंद्र और दो साल की बेटी को टक्कर मार दी। इस हादसे में वे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वे उन्हें इलाज के लिए नागरिक अस्पताल लेकर गए, जहां से उनको रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। हादसे में कार भी पलट गई, जिससे उसमें सवार चार व्यक्ति घायल हो गए। परिजनों ने बताया कि बलिंद्र उर्फ बिंद्र गन्नौर में एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। दिवाली पर्व के चलते वह अपने घर आया हुआ था। पूंडरी थाना प्रभारी बलबीर सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। कार सवार घायलों के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed