{"_id":"6851c762aa05dea74704898e","slug":"farming-got-support-problems-increased-due-to-mud-kaithal-news-c-18-1-knl1004-672267-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: खेती को मिला सहारा, कीचड़ से बढ़ीं मुश्किलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: खेती को मिला सहारा, कीचड़ से बढ़ीं मुश्किलें
Wed, 18 Jun 2025 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 18 Jun 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सीवन। मंगलवार सुबह से शुरू हुई हल्की बारिश ने क्षेत्र के मौसम को सुहाना बना दिया और भीषण गर्मी से राहत दिलाई। यह किसानों के लिए भी बड़ी राहत लेकर आई है। क्षेत्र में धान की रोपाई का कार्य शुरू हो चुका है और खेतों में बढ़ती नमी ने इसे गति देने का काम किया है। हालांकि कई जगहों पर जलभराव और कीचड़ से लोगों को मुश्किलें भी खूब हुईं।
लंबे समय से झुलसा रही गर्म हवाओं और तेज धूप के बाद यह फुहारें लोगों के लिए राहत की सौगात बनकर आईं। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और रुक-रुक कर फुहारों का सिलसिला चलता रहा, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों ने राहत की सांस ली।
लगातार बढ़ती गर्मी ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर रखा था। दिन के समय सड़कें सुनसान हो जाया करती थीं, लेकिन मंगलवार को बदले मौसम में लोग घरों से बाहर निकलते दिखे और बच्चों ने बारिश में झूमकर आनंद लिया।
विज्ञापन
स्थानीय किसान सुरेंद्र सरदाना, राजेश रहेजा, जरनैल सिंह, अंतरजीत, नवदीप सिंह और जगरूप सिंह ने बताया कि कई दिनों से खेत सूखे पड़े थे, लेकिन
अब पानी आने से खेती के कार्यों में तेजी आ रही है। यदि इसी प्रकार बारिश जारी रही, तो धान की रोपाई सुचारू रूप से पूरी हो सकेगी।
मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में भी बारिश की संभावना बनी हुई है, जिससे किसानों को बेहतर उत्पादन की उम्मीद है।
हालांकि, इस बारिश ने कुछ क्षेत्रों में समस्याएं भी खड़ी कर दी हैं। कई जगहों पर जलभराव हो गया है, खासतौर पर उन गलियों में जहाँ सीवरेज की खुदाई के बाद मरम्मत कार्य अधूरा पड़ा था, वहाँ कीचड़ जमा हो गया है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।