फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Farmers upset due to lack of government procurement of paddy

Kaithal News: धान की सरकारी खरीद न होने से किसान परेशान

Mon, 30 Sep 2024 03:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 30 Sep 2024 03:25 AM IST
विज्ञापन
Farmers upset due to lack of government procurement of paddy
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में एक तरफ तो पिछले करीब एक सप्ताह से राइस मिलरों की हड़ताल जारी है और दूसरी तरफ सरकारी खरीद न होने से नई अनाज मंडी में धान लेकर पहुंचे किसान परेशान हैं। रविवार को छुट्टी होने के चलते अनाज मंडियों में केवल आवक ही हुई। इससे पहले शनिवार को भी धान में नमी की मात्रा अधिक होने के कारण धान की सरकारी खरीद शुरू नहीं हो सकी थी।

गौरतलब है कि किसानों की ओर से विरोध प्रदर्शन करने के चलते केवल शुक्रवार को पहले दिन ही धान की सरकारी खरीद हो पाई थी। इसके बाद से पिछले दो दिन से धान की सरकारी खरीद का कार्य पूरी तरह से बंद है। वहीं, राइस मिलरों की हड़ताल के कारण 1509 किस्म के धान की भी खरीद नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन


राइस मिलरों ने भी एक अक्तूबर से अपने आंदोलन को तेज करने का काम करेंगे। क्योंकि राइस मिलर इस सीजन से लागू होने वाली सीएमआर पॉलिसी का विरोध कर रहे हैं। बता दें कि पूरे जिले में पहले दिन केवल करीब 500 क्विंटल धान की ही खरीद हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को नमी की मात्रा रही अधिक तो नहीं हुई खरीद ः नई अनाज मंडी में पीआर धान लेकर पहुंचे कर्ण कुमार ने बताया कि सरकारी खरीद एजेंसियों ने शुक्रवार को पहले दिन तो कुछ किसानों की धान को खरीदा था। परंतु शुक्रवार रात के समय हुई बारिश के बाद कुछ धान भीगा था।

इसके बाद शनिवार को खरीद एजेंसियों ने धान में नमी की मात्रा अधिक बताई है। जबकि रविवार को छुट्टी के चलते धान की सरकारी खरीद नहीं हो सकी। सरकार ने पहले से ही धान की सरकारी खरीद करने में देरी की है। ऐसे में किसानों पर एक आफत पड़ी है।
सोमवार को नहीं हुई धान खरीद तो फिर करेंगे प्रदर्शन

भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के नेता सतपाल दिल्लोवाली ने कहा कि धान की सरकारी खरीद न होने के कारण किसानों ने दो बार मार्केट कमेटी कार्यालय पर तालाबंदी की थी। इस तालाबंदी के बाद शुक्रवार को सरकार ने सरकारी खरीद तो शुरू की, लेकिन इसे अगले दिन शनिवार को ही बंद कर दिया। अब यदि सोमवार सुबह के समय धान की सरकारी खरीद न की गई तो वे फिर से मार्केट कमेटी कार्यालय में प्रदर्शन करेंगे।


राइस मिलर एसोसिएशन बोली- मांगें नहीं मानी तो परमल धान की खरीद कर देंगे बंद

हरियाणा राइस मिलर एसोसिएशन के जिला प्रधान सचिन मित्तल ने बताया कि यदि सरकार ने आगामी एक अक्तूबर तक सीएमआर पॉलिसी को लेकर उनकी मांगें नहीं मानी तो वह परमल धान की खरीद पूरी तरह से बंद कर देंगे। मित्तल ने कहा कि सरकार उन्हें गुमराह करने का काम कर रही है। अभी तक सरकार ने उनकी मांगों को पूरा करने के लिए कोई विचार तक नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed