फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Farmers unhappy with wheat procurement policies: Prof. Singh

गेहूं खरीद की नीतियों से किसान दुखी : प्रो. सिंह

Sun, 12 Apr 2026 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 12 Apr 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Farmers unhappy with wheat procurement policies: Prof. Singh
गुहला चीका। जजपा के प्रदेश प्रधान महासचिव प्रो. रणधीर सिंह ने आज चीका की अनाज मंडी का दौरा कर गेहूं खरीद व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान प्रो. रणधीर सिंह ने किसानों व आढ़तियों से बात कर उनकी समस्याएं जानी। प्रो. रणधीर सिंह ने कहा कि मंडियों में अव्यवस्था का माहौल बना हुआ है। सरकार की बेहूदा नीतियों के चलते किसानों को अपनी फसल बेचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार गेहूं की खरीद को सरल बनाने के बजाय किसानों पर अनावश्यक शर्तें थोप रही है। पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन, गेट पास, गारंटर, बायोमेट्रिक, ट्रैक्टर नंबर और वेरिफिकेशन जैसी शर्तों के कारण किसानों को मंडियों में परेशान होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि बेमौसमी बारिश से किसानों की फसल को पहले की नुकसान पहुंचाया है अब बचीखुची फसल को खरीदने में सरकार आनाकानी कर रही है। इस मौके पर मलकीत सिंह, शिव कुमार, राजेश खन्ना, सुशील कुमार, दीपक कुमार, हरवंश सिंह भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन




-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed