फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Farmers' tractor march on 10th

Kaithal News: किसानों का 10 को ट्रैक्टर मार्च

Sat, 07 Mar 2026 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 07 Mar 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Farmers' tractor march on 10th
राजौंद। भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) की टीम शुक्रवार को गांव जाखोली पहुंची, जहां किसानों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में 10 मार्च को सरकार के खिलाफ निकाले जाने वाले ट्रैक्टर मार्च को लेकर विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई। प्रदेश उपाध्यक्ष महाबीर चहल नरड़ ने कहा कि सरकार किसानों के साथ लगातार अन्याय कर रही है। इसी के विरोध में 10 मार्च को पूरे प्रदेश में किसान ट्रैक्टर मार्च निकालकर सरकार के खिलाफ आवाज उठाएंगे। उन्होंने कहा कि हाल ही में पेश किए गए बजट में भी किसानों को कोई विशेष राहत नहीं दी गई है, जिससे किसानों में रोष है। चहल ने बताया कि 23 मार्च को पीपली (कुरुक्षेत्र) में किसान-मजदूर जन क्रांति रैली का आयोजन किया जाएगा। इस रैली में किसान व मजदूर भाग लेंगे। इस मौके पर जिला महासचिव कृष्ण मालखेड़ी, दीप लेलर, सुरेंद्र गिल प्योदा, बलकार मलिक, मनीराम मलिक, कुलदीप जाखौली, विकास नरड़ मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed