{"_id":"6ad3bdb7a71cd505e4034f30","slug":"farmers-surround-bjp-office-and-burn-an-effigy-in-protest-against-paddy-procurement-terms-kaithal-news-c-245-1-kht1012-156698-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: धान खरीद की शर्तों के विरोध में किसानों ने घेरा भाजपा कार्यालय, फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: धान खरीद की शर्तों के विरोध में किसानों ने घेरा भाजपा कार्यालय, फूंका पुतला
विज्ञापन
पुतला के साथ नारेबाजी करते हुए किसान। विज्ञप्ति
- फोटो : ट्रामा सेंटर में प्राथमिक उपचार के बाद आगरा एंबुलेंस से निशा को ले जाते परिजन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के आह्वान पर शनिवार को किसानों ने कैथल में भाजपा कार्यालय का घेराव कर सरकार का पुतला फूंका। किसानों ने फसल खरीद में अनियमितताओं, न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से कम दाम मिलने और खरीद की शर्तों के विरोध में रोष जताया।
जिलेभर से किसान सुबह 11 बजे लघु सचिवालय में एकत्रित हुए। यहां से प्रदर्शन करते हुए भाजपा कार्यालय पहुंचे। भारतीय किसान सभा के जिला प्रधान जसबीर सिंह ने कहा कि धान और बाजरे की खरीद में प्रति एकड़ सीमा, जिलों से जुड़ी शर्तों और पोर्टल के नाम पर किसानों को परेशान किया जा रहा है। इसके अलावा फसल की खरीद में अवैध कटौती की शिकायतें भी सामने आ रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि धान का एमएसपी 2461 रुपये और बाजरे का 2900 रुपये प्रति क्विंटल होने के बावजूद किसानों की फसल कम दामों पर खरीदी जा रही है। उन्होंने सरकार और मिलरों के बीच मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि इससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
-- -- -- -
बारिश से खराब फसल के मुआवजे की मांग
जसबीर सिंह ने कहा कि पंजाब में भाजपा एमएसपी के मुद्दे पर वोट मांग रही है जबकि हरियाणा में किसानों को एमएसपी से कम दाम मिलने की शिकायतें हैं। उन्होंने इसे सरकार का दोहरा रवैया बताया। किसानों ने बेमौसमी बारिश से धान की फसल को हुए नुकसान के लिए 10 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा देने और पूरी फसल की खरीद सुनिश्चित करने की मांग की।
विज्ञापन
-- --
23 को फिर प्रदर्शन की चेतावनी
संयुक्त किसान मोर्चा ने बताया कि 23 अक्तूबर को एसआईआर और किसान मुद्दों को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। कैथल में किसान लघु सचिवालय के मुख्य गेट पर प्रदर्शन करेंगे। मोर्चा ने दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ चल रहे आंदोलन का भी समर्थन किया। प्रदर्शन में भारतीय किसान सभा के जिला प्रधान जसबीर सिंह, सह सचिव धर्मपाल भुना, बलवंत जटान, किसान यूनियन टिकैत के सतपाल दिनोवाली, गुरनाम सिंह साहरण, राजीव आर्य, धासी राम नैन, जिया लाल ढुढवा, सुरेंद्र सिंह पोलड़, नाथा सिंह, जयदेव सिंह किठाना, रमेश हरित मौजूद रहे।

पुतला के साथ नारेबाजी करते हुए किसान। विज्ञप्ति- फोटो : ट्रामा सेंटर में प्राथमिक उपचार के बाद आगरा एंबुलेंस से निशा को ले जाते परिजन। संवाद