फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Farmers should get thousand rupees by residue management tax: DC

अवशेष प्रबंधन कर हजार रुपये पाएं किसान : डीसी

Fri, 25 Oct 2024 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 25 Oct 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
Farmers should get thousand rupees by residue management tax: DC

विज्ञापन
कैथल। जिला प्रशासन जिले में फसल अवशेष व पराली जलाने के मामले में गंभीरता से कार्य किया जा रहा है। हरसेक पर अग्निकांड की लोकेशन मिलने पर जिला प्रशासन की ओर से संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। यह जानकारी डीसी डॉ. विवेक भारती ने दी है।

उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वे फसल अवशेष नहीं जलाएं, बल्कि इसका प्रबंधन कर प्रति एकड़ एक हजार रुपये प्रोत्साहन राशि के रूप में पाएं। बताया कि धान की फसल के अवशेष जलाने वाले किसानों के मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल के रिकॉर्ड में रेड एंट्री दर्ज की जाएगी। जिले में संबंधित एसडीएम की देखरेख में गांवों में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अधिकारियों की टीम मॉनिटरिंग कर रही है। पराली जलाने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पराली जलाने से प्रकृति, जमीन तथा मानव जीवन पर अत्यंत गंभीर व प्रतिकूल प्रभाव पड़ते है, जिससे जमीन की उर्वरा शक्ति नष्ट होने के साथ-साथ प्राकृतिक प्रदूषण से मनुष्य भी कई बीमारियों का शिकार होता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed