{"_id":"68754a5a1882ebeeff016904","slug":"farmers-protest-at-chandana-head-for-not-releasing-water-kaithal-news-c-18-1-knl1004-692205-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पानी न छोड़ने पर किसानों का चंदाना हेड पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पानी न छोड़ने पर किसानों का चंदाना हेड पर प्रदर्शन
Mon, 14 Jul 2025 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 14 Jul 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। शहर के जींद रोड स्थित चंदाना हेड पर सोमवार सुबह किसानों ने सिंचाई के लिए माइनर से पानी न छोड़े जाने के विरोध में प्रदर्शन किया। किसानों ने मांग की कि धान की रोपाई अंतिम चरण में है, लेकिन नहरी विभाग द्वारा अब तक उनके खेतों के लिए पानी नहीं छोड़ा गया है। प्रदर्शनकारी ढुंढवा गांव से पहुंचे थे।
प्रदर्शनकारियों में शामिल किसान बजिंद्र ने आरोप लगाया कि नहर विभाग कई वर्षों से उनके साथ अन्याय कर रहा है। इस बार भी ‘सफाई कार्य’ का हवाला देकर पानी की आपूर्ति रोक दी गई, जबकि धान की फसल के इस महत्वपूर्ण समय पर पानी की सबसे अधिक आवश्यकता होती है।
करीब दोपहर तीन बजे नहरी विभाग के जेई धीरज मौके पर पहुंचे और किसानों को जल्द ही पानी छोड़े जाने का आश्वासन दिया। कुछ ही देर बाद विभाग द्वारा पानी की आपूर्ति शुरू कर दी गई, जिसके बाद किसानों ने अपना धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन
जेई धीरज ने बताया कि किसानों की मांग को देखते हुए धमतान माइनर को खोल दिया गया है और अब खेतों तक पानी की आपूर्ति सुनिश्चित कर दी गई है।