फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Farmers' problems increased due to non-receipt of compensation for paddy

Kaithal News: धान का मुआवजा न मिलने से बढ़ी किसानों की परेशानी

Tue, 18 Nov 2025 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 18 Nov 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Farmers' problems increased due to non-receipt of compensation for paddy
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। दिवाली के बाद भी मुआवजा राशि जारी न होने से किसानों में भारी नाराजगी है। किसान लगातार अपने बैंक खातों में राशि की जांच कर रहे हैं, लेकिन खातों में अब तक एक रुपये तक की मुआवजा राशि नहीं पहुंची। इससे किसानों के सब्र का बांध टूटने लगा है।

अकेले गुहला-चीका क्षेत्र के लगभग 90 गांव प्रभावित हुए थे। तेज बरसात और बाढ़ के चलते 5096 किसानों की करीब 40 हजार एकड़ में खड़ी धान की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई। जिलेभर के 273 गांवों के कुल 9,745 किसानों ने पोर्टल पर आवेदन किया था। गुहला-चीका, सीवन, पूंडरी, कलायत और ढांड क्षेत्रों में धान समेत अन्य फसलें भी भारी मात्रा में चौपट हुई थीं।
विज्ञापन


पटवारियों द्वारा सर्वे और गिरदावरी कार्य पूरा होने के बावजूद मुआवजा राशि अब तक जारी नहीं हुई है। किसान धर्मेंद्र राणा ने बताया कि अब किसानों की उम्मीदें टूटने लगी हैं। “किसानों को अब तक एक फूटी कौड़ी भी नहीं मिली। सरकार किसान हितैषी होने का दावा करती है, लेकिन वादों पर अमल नहीं दिखता।” उन्होंने मांग की कि सरकार जल्द से जल्द मुआवजा जारी करे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव कांगथली के किसान राजू ने बताया कि बाढ़ के पानी से उसकी 3 एकड़ में खड़ी पूरी धान की फसल बह गई। परिवार का इकलौता सहारा खेती ही है। पिछले दो सीजन से फसल नष्ट होने से परिवार आर्थिक संकट से गुजर रहा है। राजू ने कहा कि अधिकारी यह कहकर टाल देते हैं कि कार्रवाई पूरी हो चुकी है, मुआवजा सरकार ने जारी करना है।

किसानों की फसल की गिरदावरी का कार्य पूरा हो गया है। जल्द ही किसानों को फसल खराबे की मुआवजा राशि मिल जाएगी। -कैप्टन प्रमेश सिंह, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed