फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Farmers of the district are doing their work by taking manure from private companies

निजी कंपनियों से खाद लेकर जैसे-तैसे काम चला रहे जिले के किसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Farmers of the district are doing their work by taking manure from private companies
जिले में बने पैक्सो में संबंधित क्षेत्र की लागत के अनुसार डीएपी खाद नहीं पहुंच रही है। किसानों को जैसे-तैसे काम चलाने के लिए निजी कंपनियों का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जब ग्रामीण क्षेत्र में स्थित पैक्सो में किसानों को डीएपी खाद नहीं मिलता है तो उन्हें शहरों का रुख करना पड़ रहा है। पैक्सो में कृभको एजेंसी का खाद तो पहुंच चुका है, लेकिन क्षेत्र की मांग के अनुसार यह पर्याप्त नहीं है। इफ्को का रैक अर्थात खाद की मालगाड़ी इस बार जिले में अभी तक नहीं पहुंची है। किसान पुराने स्टॉक और निजी कंपनियों से खाद लेकर काम चला रहे हैं।
विज्ञापन

कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में इस बार जिले में गेहूं की फसल की बीजाई 1 लाख 73 हजार से ज्यादा हेक्टेयर रकबे में होनी है। ऐसे में खाद की लागत भी करीब 20 हजार टन होनी है। कुल लागत में से करीब 30 प्रतिशत खाद की इस बार कमी बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाद विक्रेता दीपक ने बताया कि दाम महंगे होने के कारण कंपनियां भी खाद पूरी तरह से नहीं खरीद पा रही हैं। खाद की सप्लाई विदेशों से ही आती है। इस बार दाम भी काफी बढ़ गए हैं। कंपनियां नहीं चाहती हैं कि उन्हें किसी प्रकार का नुकसान हो। उनके पास जो किसान आ रहे हैं, उन्हें निजी कंपनियों का खाद उपलब्ध करवाया जा रहा है।
किसान हरजीत सिंह ने बताया कि जब पैक्सो में खाद पूरा नहीं मिलता तो निजी विक्रेताओं के पास जा रहे हैं। वर्तमान हालात को देखते हुए उनके पास भी कमी होने के आसार हैं। काफी विक्रेता पुराने स्टॉक के साथ काम चला रहे हैं। सरकार को जल्द से जल्द किसानों को खाद उपलब्ध करवाना चाहिए।
प्रगतिशील किसान सुधीर मिड्ढा ने कहा कि सीवन व आस पास के सब्जी उत्पादक क्षेत्र में सैकड़ों एकड़ में आलू, मटर, गाजर, मूली व खीरा सहित अन्य सब्जियों की काश्त की जाती है। सब्जियों की बिजाई के समय डीएपी खाद की आवश्यकता होती है, लेकिन इस समय खाद पर्याप्त नहीं है। इससे किसानों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कोऑपरेटिव सोसायटी के माध्यम से अधिक से अधिक खाद किसानों को उपलब्ध करवाया जाए।

उप कृषि निदेशक डॉ. कर्मचंद ने कहा कि जिले में यूरिया खाद तो पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है, लेकिन डीएपी की थोड़ी कमी है। सप्लाई में देरी के कारण यह दिक्कत आई है। निजी कंपनियों का खाद जिले में उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा जल्द से जल्द एजेंसी का खाद मंगवाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed