{"_id":"63a821a088f093274127e408","slug":"farmers-of-bku-tikait-group-blocked-karnal-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal: भाकियू टिकैत ग्रुप ने जाम किया करनाल रोड, गन्ने के दामों में बढ़ोतरी की मांग पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal: भाकियू टिकैत ग्रुप ने जाम किया करनाल रोड, गन्ने के दामों में बढ़ोतरी की मांग पर प्रदर्शन
Sun, 25 Dec 2022 03:40 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sun, 25 Dec 2022 03:40 PM IST
सार
रविवार को सैकड़ों की संख्या में किसनों ने शुगर मिल के मुख्य गेट करनाल रोड पर जाम लगा दिया। दोपहर 12 बजे से एक बजे तक किसानों ने जाम लगाया। इस दौरान वाहनों की कतार लग गई। जाम की सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने पहुंचते ही पहले वाहन चालकों का रास्ता बदलवाया।
विज्ञापन
किसानों से बात करते शुगर मिल के एमडी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कैथल में शुगर मिल के मुख्य गेट करनाल रोड पर भाकियू टिकैत ग्रुप ने गन्ने के दामों में बढ़ोतरी को लेकर जाम लगाया। सैकड़ों किसानों ने दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक करनाल रोड पर जाम लगाया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जाम की सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल पहुंचा और वाहन चालकों का रास्ता बदलवाया। एक बजे एमडी शुगर मिल ब्रह्मप्रकाश मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाकर जाम खुलवा दिया। किसानों ने मांगों का ज्ञापन एमडी का सौंपा।
विज्ञापन
रविवार को सैकड़ों की संख्या में किसनों ने शुगर मिल के मुख्य गेट करनाल रोड पर जाम लगा दिया। दोपहर 12 बजे से एक बजे तक किसानों ने जाम लगाया। इस दौरान वाहनों की कतार लग गई। जाम की सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने पहुंचते ही पहले वाहन चालकों का रास्ता बदलवाया। करनाल की ओर से कैथल आने वाले वाहन चालकों को ग्योंग से निकाला और करनाल की ओर जाने वाले वाहनों को भी ग्योंग के रास्ते से रवाना किया गया। इसके बाद किसानों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन किसानों ने एमडी शुगर मिल को बुलाने की बात कही। दोपहर एक बजे के बाद जाम स्थल पर एमडी ब्रह्मप्रकाश मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों को समझाया और जाम खुलवाया। इसके बाद किसानों ने अपनी मांगों का ज्ञापन हरियाणा सरकार के नाम एमडी शुगर मिल को सौंपा।
विज्ञापन
प्रदर्शन की अध्यक्षता भाकियू चढ़ूनी ग्रुप के कोषाध्यक्ष सतपाल दिल्लोवाली ने की। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों पर टैक्स लगा रही है जो बिल्कुल गलत है। उन्होंने कहा कि गन्ने के रेट में बढ़ोतरी कर 450 रुपये प्रति क्विंटल किया जाए, हाल ही में सरकार ने जो फसलों पर ग्रामीण विकास शुल्क लगया है इसे हटाया जाए, नए एमएलसी बनाए जाए और खातों में खाद की बढ़ोतरी की जाए, बरसात में खराब हुई धान की फसलों की जमीन में गेहूं की बिजाई नहीं हुई इसका मुआवजा दिया जाए, खेतों के लिए सात कंपनी की मोर्टस का कानून वापस लिया जाए, खेत का ट्रांसफार्मर बदलवाने के लिए बिजली निगम द्वारा खर्च नहीं लिया जाना चाहिए। बुढ़ापा पेंशन 6100 रुपये होनी चाहिए। उन्होंने कहा अगर जल्द उनकी मांगें पूरी न हुई तो 4 जनवरी को संगठन की बैठक कर कोई बड़ा फैसला लिया जाएगा। 26 जनवरी को जींद में होने वाली राज्य स्तरीय महापंचायत में हिस्सा लेंगे। इस अवसर पर जिला प्रधान गुरनाम सहारण, पूर्व जिला अध्यक्ष महेंद्र सहारण, जिला महासचिव प्रदीप कुराड़, ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र, प्रीतम खेड़ी लांबा, संगठन सचिव बैनीसिंह राणा व कृष्ण शिमला मौजूद रहे।
विज्ञापन