फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Farmers mobilized in protest against depositing money for motor pump for tubewell connection

ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए मोटर पंप के लिए पैसे जमा करवाने के विरोध में किसान हुए लामबंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
Farmers mobilized in protest against depositing money for motor pump for tubewell connection
बिजली विभाग द्वारा ट्यूबवेल कनेक्शन देने की प्रक्रिया में मोटर पंप की राशि को लेकर किसान परेशान हैं। किसानों ने इस राशि की वसूली के विरोध में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। गांव कैलरम के किसान सुभाष, सुरेश, राजवीर, बलजीत, सुभाष सिंह, सत्यनारायण, राजेंद्र ने बताया कि सरकार द्वारा खेतों में ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए बिजली विभाग द्वारा राशि जमा करवाई जा रही है। विभाग द्वारा किसानों पर एक निजी कंपनी की मोटर खरीदने व मोटर का बिल फाइल में लगाए जाने की शर्तें लगाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा मोटर के लिए जबरदस्ती पैसे तो भरवाए जा रहे हैं, पर यह सुनिश्चित नहीं कि उन्हें मोटर पंप मिलेगा या नहीं। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग इस बात की कोई जिम्मेवारी नहीं ले रहा। बलजीत सिंह व राजबीर ने कहा कि जिस निजी कंपनी को ट्यूबवेल कनेक्शन की मोटरों का ठेका दिया गया है, उसके रेट बाजार भाव से दस से पंद्रह हजार रुपये अधिक हैं। जबकि अन्य कंपनियों की मोटर उनसे काफी कम रेट में मिल रही है। सुभाष, राजेंद्र ने कहा कि उनके पास पहले से सबमर्सीबल और मोनोब्लॉक मोटर हैं। लेकिन फिर भी उन पर ट्यूबवेल की मोटर खरीदने की शर्तें थोपी जा रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री व बिजली मंत्री से अपने खेतों में ट्यूबवेल के लिए अपनी मर्जी से किसी भी कंपनी की मोटर खरीदने और जिस किसान के पास सबमर्सीबल या मोनोब्लॉक मोटर है, उनसे पैसे जमा न करवाने की गुहार लगाई है। किसानों का ज्ञापन लेने के बाद एसडीएम वीरेंद्र ढुल ने बिजली विभाग के अधिकारियों से बात करते हुए मामले को सुलझाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed