फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Farmers march to Delhi: Temporary jail built in police line in Kaithal

किसानों का दिल्ली कूच: कैथल में पुलिस लाइन में बनाई अस्थायी जेल, गुहला-चीका में पुलिस ने की मॉक ड्रिल

Mon, 12 Feb 2024 02:26 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 12 Feb 2024 02:26 PM IST
सार

सोमवार सुबह के समय पुलिस व अर्धसैनिक व पुलिस बलों ने पटियाला रोड पर मॉक ड्रिल की। इसके तहत यहां पर लगाए गए बैरिकेड किसानों की तरफ से न तोड़े जाएं। इसको लेकर मॉक ड्रिल की गई है।

विज्ञापन
Farmers march to Delhi: Temporary jail built in police line in Kaithal
पुलिस की तैयारी - फोटो : संवाद

विस्तार

किसानों के दिल्ली कूच के तहत कैथल में जिला व पुलिस प्रशासन ने अपनी कमर कस ली है। इसके तहत अब जहां जिले में पंजाब से लगते सभी बॉर्डरों को सील किया गया है। वहीं, अब पुलिस प्रशासन ने कैथल के पुलिस लाइन में अस्थायी जेल भी बना दी है।  

विज्ञापन


थ्री लेयर की सुरक्षा लगाई
पुलिस प्रशासन ने किसानों को रोकने के लिए गुहला में थ्री लेयर की सुरक्षा लगाई है। इसमें सीमेंट, लोहे के बैरिकेड और कंटेनर लगाए गए हैं। बॉर्डर पर पैदल जाने का रास्ता भी पुलिस की ओर से नहीं छोड़ा गया है। इसके तहत पंजाब बॉर्डर के बसे गांव के लोग खेतों के रास्ते ही आवागमन कर रहे हैं। वहीं, यात्रियों को गांवों का रास्ता न पता होने की स्थिति में वे घग्गर के किनारे ही चीका की तरफ आ रहे हैं। 
विज्ञापन


पुलिस प्रशासन किसानों के दिल्ली कूच को लेकर पूरी तरह से सतर्क है। इसके तहत सरकरा के आदेशों पर कैथल की पुलिस लाइन में अस्थायी जेल बना दी गई है। चीका में अर्धसैनिक बलों के साथ मिलकर मॉक ड्रिल की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed