फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Farmers lost lakhs due to burning of tudi wells in Sajuma

Kaithal News: सजुमा में तूड़ी के कूप जलने से किसानों को लाखों का नुकसान

Sun, 21 May 2023 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 21 May 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Farmers lost lakhs due to burning of tudi wells in Sajuma
कैथल। गांव सजुमा के खेतों में आग लगने से तीन कूप तूड़ी के जलकर राख हो गए। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। इससे किसानों को लाखों रुपये का नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

गांव सजुमा निवासी किसान महावीर ने बताया कि दोपहर करीब 2.45 बजे ट्रांसफार्मर से शॉर्ट सर्किट होने से तूड़ी के कूप में आग लग गई। आग की सूचना अग्निशमन विभाग को दी। मौके पर दमकल विभाग की गाड़ी ने पहुंचकर आग पर लगभग दो घंटे में काबू पाया। उन्होंने कहा कि तीन कूप तूड़ी के जलकर राख हो गए हैं। उन्होंने कहा कि इस बार उन्होंने भैंसों के लिए सालभर का सूखा चारा का कूप बांधा था। शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। जिससे तीन कूप पूरी तरह से जल गए और एक कूप का आधा बचा लिया गया। इससे उसको लगभग एक लाख रुपये के नुकसान हो गया है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि उन्हें सूखे चारे का मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन

दमकल विभाग के इंचार्ज सुरेंद्र कुमार ने बताया कि गांव सजुमा में तूड़ी के कूप में आग लग गई थी। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। इसके अलावा गाँव भाणा में सूखे घास फूस में अचानक आग लग गई। इसमें एक अवैध मोटरसाइकिल जल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed