फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Farmers kept waiting for rain even when it was cloudy

Kaithal News: बादल छाए पर बारिश की बाट जोहते रहे किसान

Tue, 02 Jul 2024 06:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 02 Jul 2024 06:14 AM IST
विज्ञापन
Farmers kept waiting for rain even when it was cloudy
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। सोमवार को लोग सुबह से ही मानसून की बारिश का इंतजार करते रहे। शाम छह बजे तक आसमान में बादल तो छाए रहे, तेज हवाएं भी चलती रही, लेकिन बारिश नहीं हुई। किसान भी पूरा दिन बारिश की बाट जोह रहे थे, लेकिन बारिश नहीं होने से निराशा हाथ लगी।

गौरतलब है कि चार दिन पहले मानसून की बारिश होने की विभाग की ओर से संभावना जताई गई थी। लेकिन अब तक जिले में बारिश नहीं हुए। जिससे मौसम विभाग के दावे फैल हो गए। बीते चार दिनों से बारिश होने की स्थिति तो बन रही है, लेकिन बारिश नहीं हो रही। सुबह के समय बादल छा जाते हैं, दिन में हवाओं के चलते बादल छट जाते हैं।
विज्ञापन


किसान बारिश होने की हर रोज बाट जोह रहे हैं, लेकिन बादल बेरुखी दिखाते हैं। इसके साथ ही दिन में धूप खिलने से उमस भरी गर्मी भी लोगों को परेशान करती है। दिनभर लोग पसीने से तरबतर रहे। शाम छह बजे तक आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। अधिकतम तापमान 35.2 न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों का हरदीप सिंह, रोहतश, राजेश कुमार का कहना है कि धान की फसलों के लिए इस समय बारिश की बहुत ही आवश्यकता है। जब तक बारिश नहीं होगी धान की फसल में ग्रोथ नहीं होगी। जिले में काफी किसान तो बारिश होने के बाद ही धान की रोपाई करते हैं, लेकिन इस बार मई व जून पूरा सुख निकल गया। अब तक बारिश नहीं हुई।


दो से छह जुलाई तक को दिनभर बादल छाए रहने के साथ साथ गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। छह जुलाई तक किसी भी दिन बारिश हो सकती है। जिससे किसानों को फायदा होगा। -डॉ. रमेश वर्मा, कैथल कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed