फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Farmers held a motorcycle rally and protested against the India-US trade deal.

Kaithal News: किसानों ने निकाली मोटरसाइकिल रैली, भारत-अमेरिका ट्रेड डील का किया विरोध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Farmers held a motorcycle rally and protested against the India-US trade deal.
मोटरसाइकिल रैली निकालते भाकियू पदाधिकारी, सदस्य व किसान नेता।
गुहला चीका। भारत-अमेरिका प्रस्तावित व्यापार समझौते के विरोध में भारतीय किसान यूनियन चढूनी, भाकियू शहीद भगत सिंह और शिरोमणी अकाली दल अमृतसर की ओर से बुधवार को मोटरसाइकिल रैली निकाली गई। गुहला चीका क्षेत्र के सभी गांवों से पहुंचे हजारों किसानों ने इस रैली में हिस्सा लिया। 500 से अधिक मोटरसाइकिलों और कारों का काफिला दोपहर करीब 11 बजे अनाज मंडी चीका से रवाना हुआ। रैली अग्रवाल धर्मशाला, शहिद ऊधम सिंह चौक होते हुए एसडीएम कार्यालय गुहला में पहुंची। यहां किसानों ने एसडीएम गुहला मनीष कुमार यादव के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम मांगपत्र सौंपा।
विज्ञापन

इसका असर चीका शहर की यातायात व्यवस्था पर साफ दिखाई दिया। अनाज मंडी से शुरू हुई रैली के कारण शहर के कई प्रमुख मार्गों पर घंटों जाम की स्थिति बनी रही। दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों, आमजन और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष केवल सदहरेडी, शहीद भगत सिंह के जिला अध्यक्ष जगदेव पूनिया, आईटी सेल प्रभारी जरनैल जैली, गुरबचन सिंह, हरजिंद्र नम्बरदार, गुरनेक सिंह, रत्ना भागल, पाला राम भागल, संदीप संधू और गुरजंट टटियाना मौजूद रहे।
विज्ञापन

रैली के दौरान किसानों ने केंद्र सरकार से प्रस्तावित भारत-अमेरिका फ्री ट्रेड एग्रीमेंट को वापस लेने की मांग की। बीकेयू चढूनी के प्रदेश उपाध्यक्ष चमकौर बनेड़ा व भाकियू शहीद भगत सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष तेजेंद्र पूनिया व सिरोमणी अकाली दल अमृतसर के उपाध्यक्ष खजान सिंह ने रैली का नेतृत्व करते हुए कहा कि यदि यह समझौता लागू हुआ तो छोटे और मध्यम किसानों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में प्रतिस्पर्धा करना मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इसका असर खेती के साथ-साथ डेयरी और पोल्ट्री क्षेत्र पर भी पड़ेगा। चमकौर बनेड़ा ने आरोप लगाया कि सरकार की मौजूदा नीतियां किसानों के हितों के खिलाफ हैं। चमकौर बनेड़ा ने मांग की कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौता तत्काल रद्द किया जाए। स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों के अनुसार सभी फसलों के लिए एमएसपी की कानूनी गारंटी दी जाए। किसानों की संपूर्ण कर्जमुक्ति सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

21 जुलाई को दिल्ली में आंदोलन
चमकौर बनेड़ा ने कहा कि इन मांगों के लिए देश बचाओ मोर्चा की ओर से 21 जुलाई 2026 को दिल्ली के किसान घाट पर एक दिवसीय विशाल देशव्यापी आंदोलन होगा। इसमें देशभर से किसान, मजदूर, कर्मचारी, विद्यार्थी, युवा और विभिन्न जनसंगठनों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में भाग लेंगे। उन्होंने आह्वान किया कि किसान 21 जुलाई 2026 को दिल्ली के किसान घाट पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आंदोलन को सफल बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed