फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Farmers got the highest price after the start of paddy season

Kaithal News: धान सीजन की शुरुआत के बाद किसानों को मिले सबसे अधिक दाम

Tue, 05 Sep 2023 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 05 Sep 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
Farmers got the highest price after the start of paddy season
कैथल। शहर की नई अनाज मंडी में धान के सीजन की शुरूआत होने के बाद सोमवार को 1509 किस्म के धान का इस सीजन में सबसे अधिक दाम मिले। इस दौरान 1509 किस्म का धान 3650 रुपये प्रति क्विंटल बिका। यह धान जिले के गांव हरिपुरा से किसान लेकर पहुंचा था।
विज्ञापन


बता दें कि शनिवार को नई अनाज मंडी में पहली बार 1509 किस्म के धान की ढेरियां पहुंची थी। सोमवार को गांव हरिपुरा का किसान राम रतन साढ़े एकड़ में लगाई गई 1509 किस्म के धान की फसल लेकर पहुंचा था। इससे पहले 1509 किस्म का धान 3420 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से बिका था। यह धान पिछले साल सीजन में 3050 से 3200 रुपये प्रति क्विंटल बिका था। इस साल यह 3650 रुपये तक पहुंच गया है।
विज्ञापन


मार्केट कमेटी सचिव बसाऊ राम ने बताया कि मंडियों में धान की खरीद को लेकर तैयारियां लगातार जारी हैं। कुछ काम करवा दिया गया है और कुछ अभी लंबित है। सरकार के आदेशों के बाद पीआर धान की सरकारी खरीद की जाएगी। बसाऊ राम ने बाया कि इस समय नई अनाज मंडी में सड़कों पर पैच वर्क करवा दिया गया है। लाइटों को दुरुस्त करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक से मिले आढ़ती
पूंडरी। धान के सीजन व अनाज मंडी की समस्याओं को लेकर मंडी आढ़तियों ने हलका विधायक से मुलाकात की। मंडी प्रधान रणजीत टाया ने बताया कि विधायक रणधीर सिंह गोलन से धान के सीजन पर विचार-विमर्श किया गया।

मुलाकात के दौरान आढ़तियों ने विधायक से अपील की कि पूंडरी मंडी में चीका, अंबाला और अन्य जगहों के सैलरों को खरीद करने के लिए लगाया जाए, क्योंकि पूंडरी में कोई सैलर नहीं है। इसलिए यहां पीआर धान की खरीद में परेशानी आ सकती है।

मंडी प्रधान ने कहा कि 15 सितंबर से पूंडरी की मंडी में धान की आवक शुरू हो जाएगी। इसलिए आवक होने से पहले पूंडरी की मंडी में खरीद के व्यापक प्रबंध करवाए जाएं। मुख्य रूप से धान की सरकारी खरीद 20 सितंबर से शुरू करवाई जाए, अनाज मंडी की सफाई करवाई जाए व धान से जुड़े हुए सभी प्रबंध पूरे करवाए जाएं।


विधायक ने आश्वासन दिया कि वे मांगों को पूरा करवाएंगे और सफाई व्यवस्था को बेहतर करवाया जाएगा। इस मौके पर पूर्व प्रधान सरदारा टाया, मुकेश कुमार, नरेंद्र करोड़ा, धनपत बरसाना, महिंद्र गोलन, मोनी गोयल, सूरजभान व सतनारायण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed