फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Farmers, frustrated by unscheduled power cuts, locked the Faral power substation.

Kaithal News: अघोषित बिजली कटों से परेशान किसानों ने फरल बिजली घर पर जड़ा ताला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Farmers, frustrated by unscheduled power cuts, locked the Faral power substation.
बिजली घर पर ताला जड़ते ग्रामीण। संवाद
पूंडरी। धान रोपाई के सीजन में लगातार अघोषित बिजली कटों से परेशान किसानों का गुस्सा शनिवार को फूट पड़ा। गांव फरल स्थित 33 केवी बिजली घर पर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) व किसान संगठनों के नेतृत्व में किसानों ने मुख्य गेट पर ताला जड़कर जोरदार प्रदर्शन किया। बिजली निगम व सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व भाकियू के युवा प्रदेश अध्यक्ष राजीव आर्य ने किया। किसानों ने स्पष्ट कहा कि जब तक बिजली निगम के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर पर्याप्त बिजली आपूर्ति का भरोसा नहीं देते और बिजली घर पर बढ़ा हुआ अतिरिक्त लोड कम नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। किसानों ने बताया कि पिछले कई दिनों से दिन-रात लगातार बिजली कट लगाए जा रहे हैं। खेतों के लिए सरकार की ओर से आठ घंटे बिजली देने का दावा किया जाता है लेकिन वास्तविकता में किसानों को मुश्किल से तीन से चार घंटे ही बिजली मिल पा रही है। इससे धान की रोपाई और सिंचाई का कार्य गंभीर रूप से प्रभावित हो रहा है और किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

किसान सुशील कुमार (चूहड़माजरा), मुख्तार सिंह और भाकियू जिला प्रधान गुरनाम फरल ने बताया कि फरल बिजली घर पहले से ही ओवरलोड है। यहां से करीब 10 से 12 गांवों के अलावा सात राइस सेलर और एक गत्ता फैक्टरी को बिजली आपूर्ति की जा रही है। इससे बार-बार फॉल्ट और बिजली कट की समस्या पैदा हो रही है। किसानों सुभाष, सुशील, रमेश, राजेश, मोनू, मेसा, बूरा राम, जगमाल और गुरमीत सिंह ने कहा कि धान की रोपाई के समय निर्बाध बिजली मिलना बेहद जरूरी है लेकिन लगातार कटों के कारण सिंचाई प्रभावित हो रही है और फसल सूखने का खतरा बढ़ गया है। भाकियू युवा प्रदेश अध्यक्ष राजीव आर्य ने कहा कि किसान पूरे वर्ष बिजली बिल का भुगतान करते हैं लेकिन जरूरत के समय उन्हें पर्याप्त बिजली नहीं मिलती। यदि बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो किसान आंदोलन को और तेज करेंगे। गांव के सरपंच प्रतिनिधि साहब सिंह राणा ने आरोप लगाया कि गांव कोल के लगभग 15 से 20 ट्रांसफार्मरों की सप्लाई फरल बिजली घर से जोड़ दी गई थी जिससे बिजली घर पर अतिरिक्त लोड बढ़ गया और बार-बार फॉल्ट आने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान बिजली निगम के एसडीओ से किसान नेताओं की वार्ता हुई। इसके बाद बिजली घर के इंचार्ज रामफल मौके पर पहुंचे और कौल गांव से जुड़े 15 से 20 ट्रांसफार्मरों की आपूर्ति हटवा दी गई। साथ ही किसानों को पर्याप्त बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया गया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद किसानों ने प्रदर्शन समाप्त कर बिजली घर का ताला खोल दिया।

बिजली घर पर ताला जड़ते ग्रामीण। संवाद

बिजली घर पर ताला जड़ते ग्रामीण। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed