फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Farmers expressed anger over the shortage of urea

Kaithal News: यूरिया की किल्लत पर किसानों ने जताया रोष

Fri, 25 Jul 2025 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 25 Jul 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Farmers expressed anger over the shortage of urea
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी। भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में वीरवार को पूंडरी की मार्केट कमेटी कार्यालय में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र में यूरिया खाद की किल्लत पर किसानों ने रोष जताया।

बैठक में भाकियू के राष्ट्रीय सलाहकार अजीत सिंह हाबड़ी, प्रदेश महासचिव भूरा राम पबनावा और कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष बलवान पाई विशेष रूप से मौजूद रहे।

अजीत सिंह हाबड़ी ने कहा कि खाद की कमी केवल पूंडरी ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश में गंभीर समस्या बन चुकी है। किसानों को इस समय धान की फसल के लिए यूरिया की अत्यधिक आवश्यकता है, लेकिन उन्हें समय पर खाद उपलब्ध नहीं हो रही।
विज्ञापन


भूरा राम पबनावा ने पूंडरी हलके में हालात को और अधिक चिंताजनक बताया। उन्होंने कहा कि विशेषकर गांव पाई की सोसाइटी में अब तक खाद की एक भी खेप नहीं पहुंची है। चेतावनी दी कि यदि खाद उपलब्ध नहीं करवाई गई तो किसान सड़क पर उतरकर विरोध करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर पालाराम संगरौली, रणधीर सिंह पाई, चमेल सिंह समेत कई किसान नेता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed