फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Farmers disappointed due to fall in prices of fine paddy

Kaithal News: बारीक धान के दामों में गिरावट से किसान मायूस

Tue, 24 Dec 2024 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 24 Dec 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
Farmers disappointed due to fall in prices of fine paddy
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। धान के भावों में आई गिरावट के कारण से किसानों में भारी मायूसी है। यह करीब 400 रुपये प्रति क्विंटल है। किसानों का कहना है कि घटे दामों पर वे धान की फसल बेचने को तैयार नहीं हैं। किसान रामदिया, ईश्वर सिंह, नफे सिंह आदि का कहना है कि बारीक किस्म के धान की खरीद प्राइवेट खरीदार करते हैं।

आरोप लगाते हुए नाराज किसानों ने कहा कि दाम घटाने और चढ़ाने में उनका दखल रहता है। उनका कहना है कि इस समय मंडी में बासमती, 1121 व 1718 किस्मों का बारीक धान आ रहा है। पिछले 10 दिनों में धान की कीमतों में आई 400 रुपये प्रति क्विंटल तक की गिरावट ने किसानों की कमर तोड़ दी। किसानों ने फिलहाल अपनी फसल को रोक लिया है और इस इंतजार में हैं कि दाम बढ़ें तब फसल को बेचें।
विज्ञापन


खाड़ी देशों में असामान्य हालात और राइस मिलों के पूरे स्टॉक से गिरे दाम : मिलर त्रिलोक गर्ग ने बताया की जो स्थिति अनाज मंडी और चावल उद्योग में बनी है उसके पीछे एक तो खाड़ी के देशों की स्थिति सामान्य न होना है। चावल का निर्यात रुका है और रुपये सुरक्षित नहीं है। इसके अलावा इस बार राजस्थान व एमपी में इस बार बारीक धान की फसल बहुत अधिक हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिलरों के पास पिछला स्टॉक बहुत अधिक मात्रा में फंसा है और चावल का निर्यात कम हो रहा है। उन्होंने बताया की राइस मिलों के पास पूरा स्टॉक अधिक मात्रा में है। नया स्टॉक खरीदने की क्षमता पूरी हो चुकी है। इन्हीं कारणों से धान के खरीदार बहुत कम रह गए और बारीक धान के दामों में गिरावट आ गई। उन्होंने कहा कि इस समय राइस मिल भी भारी नुकसान में हैं। चावल के दामों में पिछले साल की तुलना में 40 प्रतिशत तक की गिरावट आ चुकी है।

1401 किस्म का जो चावल पिछले साल 9500 रुपये प्रति क्विंटल था वह अब घट कर 6000 रुपये रह गया। इसी तरह से 1121 व 1718 किस्मों के चावलों के दाम भी 40 प्रतिशत घट कर 7800 व 6500 रुपये प्रति क्विंटल रह गए। जब चावलों के दामों में भारी गिरावट है। मिलर की क्षमता पूरी हो चुकी तो उसका असर मंडी में बिकने वाले


धान पर सीधे तौर पर पड़ेगा। यही कारण है कि बारीक धान की कीमतें गिरी हैं।
मंडी में बनी पैसे की भारी तंगी

व्यापारी सतीश कुमार ने बताया की इस समय मंडी की स्थिति दयनीय बनी है। चावल के दामों में आई भारी कमी के कारण से व्यापारियों का भुगतान भी फिलहाल फंसा हुआ। चावल के दामों में आई गिरावट के कारण से ही धान के दाम कम हो गए और मंडी में रुपये की कमी बन गई।
किस्म
अधिकतम दाम
वर्तमान दाम

1718
3900
3500

1121
4400
4000

1401
3700
3300

1509
3200
2800

बासमती
5900
5400

सरबती
2600
2200

ताज
2600
2200
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed