{"_id":"6747700d3cb07bc6cd0f4794","slug":"farmers-banned-from-selling-paddy-in-pai-grain-market-kaithal-news-c-18-1-knl1004-528339-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पाई अनाज मंडी में किसानों ने धान बेचने पर लगाई रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पाई अनाज मंडी में किसानों ने धान बेचने पर लगाई रोक
Thu, 28 Nov 2024 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 28 Nov 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पाई। बासमती धान के भाव में तेजी आने के चलते पाई अनाज मंडी में किसानों ने फिर से अपना धान बेचना रोक दिया है। पाई अनाज मंडी में बासमती धान 5550 रुपये प्रति क्विंटल बिका रहा था, तब किसानों ने तेजी आने की संभावना को देखते हुए फसल बेचने से इन्कार कर मंडी में उस पर तिरपाल ढक दिया था।
जब कई दिन भाव नही बढ़े तो किसानों ने धीरे-धीरे कर अपना धान बेचना शुरू कर दिया था। अब पिछले दो दिन में इसके दाम बढ़कर 5700 रुपये प्रति क्विंटल हो गए। बुधवार को इस धान के भाव 5800 रुपये प्रति क्विंटल से भी अधिक हो गए तब किसानों को लगने लगा है कि इसके दाम जल्दी ही छह हजार रुपये प्रति क्विंटल के पार हो सकते हैं। इसी को देखते हुए बासमती धान बेचने से मना करने लग गए हैं।
मंडी के पूर्व प्रधान रणधीर सिंह फौजी ने बताया कि बुधवार को बासमती धान 5800, 1885 किस्म 3900 व 1718 किस्म 3900 रुपये प्रति क्विंटल बिका है। संवाद