फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Farmers are upset due to non-receipt of compensation

Kaithal News: मुआवजा न मिलने से किसान परेशान

Tue, 11 Nov 2025 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 11 Nov 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Farmers are upset due to non-receipt of compensation
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। दिवाली का त्योहार बीते भी 21 दिन का समय हो गया है, लेकिन किसानों को अभी तक केवल मुआवजे की जगह आश्वासन ही मिला है। बारिश और नदियों में आए पहाड़ों से पानी के कारण खेतों में हुए जलभराव ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया था। सरकार की तरफ से दिवाली से पहले मुआवजा देने का आश्वासन किसानों को दिया था, लेकिन अभी तक भी मुआवजा न मिलने के चलते किसान मुआवजे की बाट में हैं। मुआवजे की राशि अभी तक भी किसानों के खाते में नहीं पहुंची है।

कैथल जिला के लगभग 273 गांव के 9,745 किसानों ने पोर्टल पर अप्लाई किया था। गुहला-चीका, सीवन, पूंडरी, कलायत और ढांड क्षेत्र में धान व अन्य फसलों को नुकसान हुआ था। पटवारियों के सर्वे के बाद भी किसानों की मुआवजा राशि अटकी पड़ी है।
विज्ञापन


मुख्य रूप से बौने पौधे व हल्दी रोग के एरिया के किसानों ने धान की फसलों को लेकर आवेदन किया है। वहीं, घग्गर से आई बाढ़ से मुख्य रूप से धान की फसल को नुकसान देखने को मिला है। ऐसे में इन दो फसलों के किसानों ने मुख्य रूप से आवेदन किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान नेता अंग्रेज सिंह ने बताया कि किसानों पर पहले से ही कुदरत की मार पड़ी हुई है, ऊपर से किसानों की मुआवजा राशि में देरी करके उनको परेशान किया जा रहा है। सरकार को जल्द से जल्द मुआवजे की राशि किसानों के खाते में डालनी चाहिए। ताकि किसान अपना गुजर-बसर आसानी से कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed