फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Farmers are facing problems due to the garbage being dumped in the open

Kaithal News: खुले में डाले जा रहे कचरे से किसानों को हो रही परेशानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jun 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
Farmers are facing problems due to the garbage being dumped in the open
सीवन। सीवन नगरपालिका की ओर से नगर में से घर घर जाकर कचरा उठाने के लिए वाहन लगाए गए हैं। इसके साथ ही नगर में विभिन्न स्थानों पर लगाए गए कूड़ेदान का कचरा भी नगरपालिका के द्वारा खेतों के साथ ही नगरपालिका की जमीन पर खुले में डाला जा रहा है। इसके कारण से आस पास के किसानों और नगर निवासियों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

नगरवासी समाजसेवी रोहतास सिसोदिया, महंत बलजीत नाथ, पालाराम, प्रीति पाल, संजय, राजवीर, दीपक, सोनू, दल सिंह, विजय, रिंकू, सुरेश का कहना है कि तेज हवा चलने से कचरे में से गंदगी से लिपटे हुए पॉलिथीन पास के खेतों में जा रहे हैं और फसलों को खराब कर रहे हैं। इसके कारण से किसानों की फसल प्रभावित हो रही है। नगरपालिका सीवन द्वारा रोजाना 10 क्विंटल के करीब शहर का कचरा बाहर खुले में डाला जा रहा है। गौरतलब है कि जहां यह कचरा डाला जा रहा है उसके पास में ही प्राचीन गुरु गोरखनाथ मंदिर है। मंदिर के साथ समाज के लोगों की बड़ी आस्था है और धार्मिक भावनाएं जुड़ी हुई हैं। कचरे के ढेर में से इतनी गंदी बदबू आ रही है कि यहां से निकलना भी दूभर हो रहा है। ऐसे में नगरपालिका को कचरे के निस्तारण के लिए उपयुक्त इंतजाम करना चाहिए।
विज्ञापन



समाजसेवी रोहतास सिसोदिया ने बताया कि नगरपालिका द्वारा फेंका जा रहा शहर का कचरा समाज की आस्था को चोट पहुंचा रहा है। लोगों की आस्था का प्रतीक गुरु गोरखनाथ मंदिर में प्रतिदिन समाज के लोग आस्था से माथा टेकने आते हैं। मंदिर के पास ही लगे गंदगी के ढेर से गंदी बदबू आती है। हम प्रशासन से मांग करते हैं कि यह गंदगी का ढेर मंदिर के पास से उठाकर कहीं और शिफ्ट किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में सीवन नगरपालिका के सचिव राजेश शर्मा ने कहा कि शहर का जो कचरा नगर के बाहर डाला जा रहा है, इसका जल्द ही समाधान कर दिया जाएगा। कुछ ही दिनों में यह सारा कचरा कैथल में शिफ्ट कर दिया जाएगा। इसके लिए प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है। हमारा यही प्रयास रहेगा कि नगर निवासियों को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed