{"_id":"687013c5e400f736690af06c","slug":"farmers-are-facing-acute-shortage-of-dap-and-urea-fertilizers-kaithal-news-c-18-1-knl1004-689087-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: किसानों को डीएपी व यूरिया खाद की है भारी किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: किसानों को डीएपी व यूरिया खाद की है भारी किल्लत
Fri, 11 Jul 2025 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 11 Jul 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। अनाज मंडी कलायत में वीरवार को भारतीय किसान यूनियन 4981 की एक अहम बैठक आयोजित की गई। इसमें धान की रोपाई के दौरान किसानों को आ रही खाद की समस्या प्रमुख मुद्दा रही। प्रदेश कोषाध्यक्ष सतपाल दिल्लोंवाली और जिला प्रधान जिले सिंह मोर विशेष रूप से शामिल हुए।
किसान नेताओं ने बताया कि इस समय किसानों को डीएपी और यूरिया खाद की भारी कमी का सामना करना पड़ रहा है। कुछ स्थानों पर यूरिया के पांच कट्टों के साथ एक कट्टा चीनी जबरन दिया जा रहा है, जबकि दवाइयों और जिंक सल्फर की उपलब्धता भी सीमित है, जिससे किसान परेशान हैं।
सतपाल दिल्लोंवाली ने कहा कि नहरों, ड्रेनों और राजबाहों की सफाई समय पर और प्रभावी ढंग से कराई जाए, ताकि नहरी पानी अंतिम छोर तक पहुंच सके। उन्होंने मांग की कि ड्रेनों की सफाई मनरेगा मजदूरों के माध्यम से मार्च से 15 जून के बीच कराई जाए। बताया कि 13 जुलाई को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी कैथल आ रहे हैं। किसानों की समस्याओं को उनके समक्ष रखने के लिए एक 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल गठित किया गया है, जो प्रशासन से अनुमति लेकर मुख्यमंत्री से भेंट करेगा। समिति में शामिल सदस्यों में सतपाल दिल्लोंवाली (अध्यक्ष), दिलीप गुहना, जिले सिंह मोर, प्रदीप कुराड़, बनी सिंह राणा, रमेश खुराना, कपिल, हवा सिंह, राधाकृष्ण खुराना, शमशेर शामिल हैं।
विज्ञापन
बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रधान जिले सिंह मोर ने की। इस अवसर पर कृष्ण शिमला, महेंद्र रामगढ़, रामपाल, जोगिंदर गुहना, बलवान कोलेखां, बदन सिंह मौजूद रहे।