फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Farmers angry due to shortage of fertilizers

Kaithal News: खाद की किल्लत से किसानों में रोष

Sun, 20 Jul 2025 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 20 Jul 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Farmers angry due to shortage of fertilizers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। क्षेत्र में यूरिया खाद की किल्लत से किसान बेहद परेशान हैं। धान की रोपाई पूर्ण हो चुकी है और अब फसल को नाइट्रोजन युक्त यूरिया की आवश्यकता है, लेकिन खाद की अनुपलब्धता के चलते किसान दिनभर लाइन में खड़े रहने के बावजूद खाली हाथ लौट रहे हैं। इससे उनमें भारी रोष है।
भारतीय किसान यूनियन चढूनी के प्रदेश उपाध्यक्ष चमकौर सिंह बनेड़ा, जिला आईटी सेल प्रभारी जरनैल जैली, हरजिंदर नंबरदार, रिंकू पीडल, गुरपाल सिंह आदि ने बताया कि खाद की उपलब्धता नहीं है। धान का पौधा इस समय फुटाव की अवस्था में है, जहां यूरिया की आवश्यकता सर्वाधिक होती है। यदि इस समय पौधों को खाद नहीं मिली तो फसल की वृद्धि और उत्पादन दोनों प्रभावित होंगे।
विज्ञापन


आरोप ः खाद के साथ जबरन दे रहे दवाइयां

किसानों ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ खाद विक्रेता यूरिया के साथ जबरन अन्य कृषि रसायन थमा रहे हैं, जिससे उन्हें अनचाही दवाइयों पर अतिरिक्त खर्च करना पड़ रहा है। किसानों ने मांग की कि खाद सहकारी समितियों के माध्यम से वितरित की जाए और कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


90 फीसदी आपूर्ति हो चुकी

अब तक 90 फीसदी मांग के अनुसार यूरिया की आपूर्ति की जा चुकी है। प्रत्येक सप्ताह यूरिया के रैक जिले में पहुंच रहे हैं। जिन क्षेत्रों में मांग अधिक है, वहां प्राथमिकता के आधार पर आपूर्ति की जा रही है। किसानों को चाहिए धैर्य बनाए रखें क्योंकि यूरिया की कोई स्थायी कमी नहीं है, शीघ्र ही सभी क्षेत्रों में पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। -डॉ. कंचन शर्मा, कृषि विभाग की उपमंडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed