{"_id":"69dd4d0b264408a1b00cf7c6","slug":"farmers-anger-erupts-over-delay-in-wheat-procurement-block-roads-kaithal-news-c-18-1-knl1004-885721-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: गेहूं खरीद में देरी पर किसानों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: गेहूं खरीद में देरी पर किसानों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम
Tue, 14 Apr 2026 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 14 Apr 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ढांड। सोलूमाजरा स्थित अदाणी साइलो सोमवार को उस समय विरोध का केंद्र बन गया, जब गेहूं खरीद में देरी से परेशान किसानों का धैर्य टूट गया। दो दिनों से लंबी कतारों में खड़े किसानों ने गुस्से में कैथल-कुरुक्षेत्र मार्ग पर सुबह करीब 11 बजे ट्रैक्टर-ट्रालियां खड़ी कर जाम लगा दिया।
धरने के दौरान किसानों ने अदाणी प्रबंधन और सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। तेज धूप के बावजूद किसान भूखे-प्यासे सड़क पर डटे रहे और मांगों पर अडिग रहे। उनका कहना था कि जब तक खरीद प्रक्रिया सुचारू रूप से शुरू नहीं होती, तब तक धरना जारी रहेगा।
जाम की सूचना मिलते ही ढांड थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन किसान नहीं माने। बाद में डीएसपी रोहतास और एसडीएम कैथल भी मौके पर पहुंचे। जाम लगने के करीब डेढ़ घंटे बाद अधिकारियों ने अदानी साइलो प्रबंधन और एफसीआई अधिकारियों से बातचीत कर दोपहर 12:30 बजे तक खरीद शुरू कराने का आश्वासन दिया। आश्वासन मिलने के बाद किसानों ने धरना समाप्त कर दिया। इसके बाद निर्धारित समय पर गेहूं खरीद शुरू होने पर किसानों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
साइलो समस्या दूर कर डीसी ने शुरू करवाई खरीद
कैथल। सोलू माजरा गांव में सोमवार को डीसी अपराजिता ने साइलो में आ रही समस्या का समाधान करवाकर गेहूं खरीद शुरू करवाई और व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने सीवन अनाज मंडी का दौरा कर गेहूं खरीद, उठान व्यवस्था और गेट पास प्रणाली का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीसी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए और सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित रहें। उन्होंने निर्धारित मानकों के अनुसार खरीद सुनिश्चित करने तथा उठान प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए।
डीसी ने मंडी में पहुंचकर गेहूं की ढेरियों पर नमी मापक यंत्र से नमी की जांच करवाई और कांटे पर एक बैग का वजन भी चेक किया, ताकि पारदर्शिता बनी रहे। उन्होंने सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लेते हुए कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने एंट्री गेट पास और आउट गेट पास प्रणाली की जानकारी ली तथा आउट गेट पास में आ रही तकनीकी समस्याओं के समाधान के लिए उच्चाधिकारियों से बातचीत करने का आश्वासन दिया। साथ ही मंडी में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संवाद