फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Farmers and traders should not face any problem: DC

Kaithal News: किसानों और व्यापारियों को कोई परेशानी न हो ः डीसी

Thu, 28 Sep 2023 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 28 Sep 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Farmers and traders should not face any problem: DC
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। डीसी प्रशांत पंवार ने बुधवार शाम के समय अनाज मंडी का दौरा कर सरकारी खरीद पर जानकारी हासिल की। इस मौके पर डीसी ने कहा कि जिला में धान खरीद का कार्य शुरू किया जा चुका है। सभी मंडियों में किसानों, मजदूरों, व्यापारियों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आनी चाहिए। धान खरीद कार्य के दौरान गेट पास, पर्याप्त स्टाफ, पीने के पानी, बिजली, शौचालय आदि सभी मूलभूत सुविधाएं दुरुस्त होनी चाहिए।


कहा कि धान की खरीद प्रक्रिया के दौरान किसानों, मजदूरों, व्यापारियों, राईस मिलर्स को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आनी चाहिए। सीजन के दौरान अगर बरसात होती है तो जल निकासी की समूचित व्यवस्था के साथ कार्य करें। संबंधित एसडीएम अपने क्षेत्र की मंडियों में खरीद कार्य प्रक्रिया पर निरंतर निगरानी रखते हुए सीजन को संपन्न करवाना सुनिश्चित करें। डीसी ने कहा कि जिला के सभी किसानों का मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण होना चाहिए, ताकि सीजन के दौरान किसानों को गेट पास की समस्या नहीं आए। गेट पास के लिए संबंधित अधिकारी पर्याप्त स्टाफ की नियुक्ति पहले ही करें। डीसी ने मंडी में नमी मापक यंत्रों से धान की नमी को नापा और शौचालय में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस मौके पर एसडीएम देवेंद्र शर्मा, डीएफएससी निशांत राठी, सचिव अरविंद श्योकंद, तहसीलदार दिनेश सिंह, प्रधान ऋषि पाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed