फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Farmer protest over not started govt procurement of paddy in kaithal Chandigarh hisar highway jaam

हिसार-चंडीगढ़ हाईवे जाम: धान की सरकारी खरीद शुरू न होने गुस्से में किसान, सरकार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी

Tue, 01 Oct 2024 03:46 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 01 Oct 2024 03:46 PM IST
सार

हरियाणा में धान की सरकारी खरीद शुरू न होने पर गुस्साए किसानों ने कैथल में हिसार-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर धरना लगा दिया। इस वजह से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। किसानों ने प्रशासन और सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। 

विज्ञापन
Farmer protest over not started govt procurement of paddy in kaithal Chandigarh hisar highway jaam
हाइवे पर धरना देते किसान। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब की तरह हरियाणा में भी एक अक्तूबर से धान की सरकारी खरीद शुरू नहीं हो पाई। कैथल के जींद रोड स्थित विस्तार अनाज मंडी में पीआर धान की खरीद न होने से नाराज किसानों ने मंगलवार को हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। इस दौरान किसानों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए रोष जताया। जाम के चलते वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है, जिससे वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा। 

विज्ञापन


वहीं, किसानों का कहना है कि पिछले 10 दिनों से वह परेशान हैं। वह मार्केट कमेटी में भी गए, लेकिन कोई उनकी सुनवाई नहीं कर रहा। दोपहर करीब साढ़े 12 किसानों ने जाम लगा दिया। जाम के बाद मौके पर मार्केट कमेटी के सचिव बसाऊ राम पहुंचे। इसके साथ ही एसडीएम अजय भी पहुंचे। करीब डेढ़ घंटे के बाद करीब सवा दो बजे किसानों ने आश्वासन पर जाम खोला। 
विज्ञापन




किसानों ने बताया कि सरकार की ओर से उनकी धान की खरीद नहीं की जा रही। किसान नेता सतपाल दिल्लोवाली व होशियार गिल ने कहा कि प्रशासन ने 23 सितंबर को सरकारी खरीद की तिथि दी थी। इसके बाद 27 सितंबर को दिखावटी खरीद शुरू की गई। इसके बाद कोई खरीद नहीं हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को भी रोष स्वरूप जाम लगाया था। अधिकारियों ने धान की खरीद शुरू करने के लिए सुबह 11 बजे तक का समय दिया था, लेकिन दोपहर 12 बजे तक भी कोई धान खरीदने नहीं आया। जाम लगने के कारण आवागमन भी बाधित हुआ। आने जाने वाले लोगों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मौके पर पुलिस प्रशासन भी मौजूद रहा। 


बता दें कि कैथल में राइस मिलर्स के हड़ताल पर होने के कारण धान की खरीद नहीं हो पा रही है। आढ़तियों का कहना है कि बिना राइस मिलर्स के वे मंडियों से पीआर धान की खरीद नहीं करने देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed