{"_id":"eb49b30b82200f474aa42b38caefe87b","slug":"farmer-news-ktl-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान की बिक्री न होने पर किसानों ने असंध रोड पर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान की बिक्री न होने पर किसानों ने असंध रोड पर लगाया जाम
ब्यूरो/अमर उजाला कैथ्ाल
Updated Sat, 10 Oct 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धान की बिक्री न होने के कारण किसानों ने असंध रोड पर अनाज मंडी के सामने जाम लगा दिया। आधे घंटे तक जाम में वाहनों की कतारें लग गई। जाम की सूचना पाकर राजौंद थाना सब इंस्पेक्टर बक्शा सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों को काफी समझाया। लेकिन किसान नही माने। मौके पर वेयर हाउस के डीएम वीरेंद्र सिंह ने किसानों को समझाकर खरीद शुरू करने का आश्वासन दिया। जिससे किसानों ने जाम खोल दिया।
किसानों का आरोप था कि उनकी मंडी में धान की फसल की कोई बिक्री नही की जा रही। जिससे वह पिछले 10 दिन से दिन रात मंडी में बैठने के लिए विवश है। किसानों ने बताया कि उनकी धान की फसल की खरीद न होने के कारण उनका समय बर्बाद हो रहा। दूसरा खेतों में पड़ी धान की फसल की चिंता सता रही है।
खरीद एजेंसियों के अधिकारी धान में नमी बताकर खरीद नही कर रहे। किसानों का आरोप है कि जब भी मंडी में धान व गेहूं की फसल लेकर आते है खरीद एजेंसियों के नखरे सातवें आसमान पर पहुंच जाते है। नमी के नाम पर किसानों का शोषण हो रहा है।
विज्ञापन
उनकी फसल की उन्हें उचित कीमत नहीं मिल रही। जिस कारण उनकी छह माह की कमाई पर पानी फिर रहा है। बार-बार की जा रही मांग के बावजूद खरीद न होने के कारण किसानों को जाम लगाने पर मजबूर होना है। किसानों ने चेतावनी दी कि अगर नियमित रूप से धान की खरीद नही की तो वह फिर से जाम लगाने को विवश होंगे।
जाम की सूचना पाकर वेयर हाउस के डीएम वीरेंद्र सिंह ने किसानों को मौके पर समझाया व खरीद शुरू करने का आश्वासन दिया, जिससे किसानों ने जाम खोल दिया। वह मंडी में खरीद शुरू कर दी गई।