फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Farmer attacks against Ganda, registers case against accused

किसान पर गंडासी से हमला, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

Thu, 01 Aug 2019 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
Farmer attacks against Ganda, registers case against accused
कैथल। गांव तारागढ़ में एक आरोपी ने पशुबाड़े में गए किसान पर गंडासी से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। गांववासी मनदीप ने राजौंद थाना में शिकायत दी कि पांच-सात दिन पहले गांव के ही मनोज से किसी बात को लेकर उसकी कहासुनी हो गई थी। 29 जुलाई को वह अपने खेत में काम करके मोटर साइकिल लेकर अपने पशुबाड़ा में आया था। वहां कूप की आड़ में खड़े मनोज ने एकदम से आकर गंडासी से उस पर हमला कर घायल कर दिया। शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। एएसआई सत्यवान मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed